scorecardresearch
 

बानी जीतेंगी 'बिग बॉस 10', इस एक्स कंटेस्टेंट ने किया खुलासा

'बिग बॉस' का सीजन 10 शुरू से लेकर खत्म होने तक विवादों से घिरा हुआ है. अब इसके एक्स कंटेस्टेंट कमाल राशिद खान ने कहा है कि बानी ये शो जीतेंगी. जानें केआरके ने ऐसा क्यों कहा...

Advertisement
X
बानी जज और कमाल राशि‍द खान
बानी जज और कमाल राशि‍द खान

कमाल राशिद खान 'बिग बॉस' के सीजन 3 में नजर आए थे और इसी शो ने उन्हें लोगों के बीच पहचान दिलाई. हाल में केआरके ने 'बिग बॉस' के सीजन 10 के फिनाले पर एक वि‍वादित बयान दिया है.


कमाल राशिद खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया है कि ये 100% कंफर्म है कि viacom की आर्टिसट बानी ये फिनले जीतेंगी क्योंकि ये पहले से फिक्स है. viacom प्राइज मनी किसी और को नहीं देना चाहता.

इसके बाद केआरके ने एक और ट्वीट किया कि पहले भी viacom आर्टिस्ट आशुतोष बिग बॉस का सीजन 2 और फिर viacom आर्टिस्ट प्रिंस ने सीजन 9 जीता था. अब बानी भी सीजन 10 जीतेंगी.


लगभग दो महीने पहले केआरके ने मजाकिया अंदाज में रोहन को फिनाले का विनर बताया था. लेकिन तबसे लेकर अभी तक केआरके की भविष्यवाणी चेंज होती आ रही है.


Advertisement

केआरे के ट्वीट के बाद बानी की क्लोज फ्रेंड गौहर ने ट्वीट किया कि जिनके पास कोई काम नहीं होता वो अफवाह फैलाते हैं.

खैर फिनाले में जो भी वो लेकिन ये पहली बार नहीं है कि केआरके ने बि बॉस के विनर के बारे में अंदाजा लगाया हो. पहले भी वो कई बार गलत साबित हो चुके हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement