scorecardresearch
 

78 की उम्र में दूल्हा बना एक्टर, दोबारा रचाई शादी, पत्नी से किया सात जन्म साथ निभाने का वादा

अशोक सराफ और निवेदिता सराफ ने शादी की 37वीं सालगिरह मनाई. दोनों ने गोवा के मंगेशी मंदिर में 1990 में शादी की थी और अब वेडिंग एनिवर्सरी पर एक बार फिर सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाईं.

Advertisement
X
कौन हैं अशोक सराफ की पत्नी (Photo: Instagram @ashoksaraf_official)
कौन हैं अशोक सराफ की पत्नी (Photo: Instagram @ashoksaraf_official)

अशोक सराफ हिंदी और मराठी सिनेमा के सबसे चहेते कलाकारों में से एक हैं. एक्टर को ना सिर्फ प्रोफेशनल, बल्कि पर्सनल फ्रंट पर भी काफी पसंद किया जाता है. एक बार भी उनकी निजी जिंदगी सुर्खियों में है. हाल ही में अशोक सराफ ने अपनी शादी की 37वीं सालगिरह का जश्न मनाया. सोशल मीडिया पर उनकी वेडिंग एनिवर्सरी की फोटोज वायरल हो रही हैं. 

अशोक सराफ ने दोबारा रचाई शादी
अशोक सराफ और निवेदिता सराफ मराठी सिनेमा के पावर कपल हैं. अशोक और निवेदिता ने 1990 में गोवा के ऐतिहासिक मंगेशी मंदिर में सात फेरे लिए थे. मनोरंजन जगत में इनका रिश्ता प्यार, विश्वास और आपसी सम्मान की एक अनूठी मिसाल है. दोनों की उम्र में 18 साल का फासला है, लेकिन इन्होंने अपने रिश्ते में कभी उम्र की दीवार नहीं आने दी. 

शादी के 37 साल पूरे होने पर अशोक और निवेदिता ने एक बार फिर सात जन्मों साथ रहने की कसमें खाईं. वेडिंग एनिवर्सरी पर दोनों दूल्हा-दुल्हन की तरह तैयार हुए. एक-दूसरे को वरमाला पहनाई. आसमानी कलर की साड़ी में निवेदिता बेहद प्यार लगीं. वहीं कुर्ता-पायजामा पहन अशोक का चेहरा खुशी से खिल उठा. 

वेडिंग एनिवर्सरी की फोटोज शेयर करते हुए अशोक लिखते हैं कि मेरी नजर जब तेरे ऊपर पड़ती है, तो 37 साल बाद भी मेरा दिल उसी तरह मुस्कुराता है. मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरी ताकत और मेरी हमेशा की मोहब्बत बनने के लिए धन्यवाद. हमारी शादी की सालगिरह मुबारक हो. 

Advertisement

अशोक और निवेदिता एक बेटे के माता-पिता हैं. उनके बेटा का नाम अनिकेत सराफ है, जिसने माता-पिता की राह से अलग हटकर एक शेफ के रूप में अपनी खास पहचान बनाई है. 

अशोक सराफ ने 1990 के हिट हिंदी सिटकॉम 'हम पांच' में आनंद माथुर का किरदार निभाया, जो पांच बेटियों के एक परेशान लेकिन प्यार करने वाले पिता की भूमिका में थे.  आनंद माथुर के किरदार ने उन्हें पूरे भारत में घर-घर में मशहूर कर दिया. लोग उनके ह्यूमर के फैन हो गए थे. इस साल उन्होंने अपनी पत्नी के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी एंट्री ली थी, जहां उन्होंने गर्व से महाराष्ट्रियन संस्कृति को पेश किया.  
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement