scorecardresearch
 

9 साल बाद फिर से '10 का दम' होस्ट करेंगे सलमान, जल्द आएगी डेट

छोटे पर्दे पर सलमान खान का जादू कम नहीं हो रहा है. बिग बॉस को होस्ट करने के बाद सलमान खान पूरे 9 साल बाद इस शो को होस्ट करते नजर आएंगे...

Advertisement
X
सलमान खान
सलमान खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान का जलवा बड़े पर्दे के अलावा छोटे पर्दे पर भी खूब चलता है. बिग बॉस को लगातार 7 साल से होस्ट कर रहे है सलमान का जादू अभी भी बरकरार है. उनकी इस पॉपुलैरिटी को देखते हुए सलमान को एक और शो को होस्ट करने का ऑफर मिला है. टीवी रियलिटी शो 10 का दम एक बार फिर से टीवी पर ऑनएयर होने वाला है.

खबरों की मानें सोनी टीवी सलमान खान के साथ 10 का दम का तीसरा सीजन लाना चाहता है. सोनी टीवी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक चैनल फिर से दर्शकों के बीच 10 का दम शो का सीजन 3 लाने को तैयार है. पूरे 9 साल बाद एक बार फिर से सलमान 10 का दम को होस्ट करते नजर आएंगे.

Advertisement

चैनल के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड दानिश खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि 10 का दम बहुत ही जल्द टीवी पर लौटेगा. दानिश ने शो के होस्ट के बारे में बात करते हुए कहा कि इस शो को सलमान खान के अलावा कौन सा कलाकार होस्ट कर सकता है?

दानिश ने आगे कहा कि कौन बनेगा करोड़पति के इस सीजन से हमने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. इस बार केबीसी को 3 करोड़ लोगों ने अपने मोबाइल पर खेला है. हमे ऐसा लगता है कि 10 का दम हमारा सबसे बेहतरीन मनोरंजक क्विज शो है. हमें पूरी उम्मीद है कि 10 का दम भी नए रिकॉर्ड बनाने में कामयाब होगा.

बता दें कि इस शो का पहला सीजन साल 2008 में आया था और दूसरा सीजन साल 2009 में. इस क्विज शो को लोगों ने काफी पसंद किया था.

Advertisement
Advertisement