टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने कई हिट शोज दिए हैं. उन्होंने हिंदी इंडस्ट्री की पोल खोली है. खासकर टीवी की दुनिया की.
ऐश्वर्या ने हिबा नवाब के शो में बताया कि उन्होंने कास्टिंग काउच झेला है. आज भी लड़कियों के साथ इंडस्ट्री में ये सब होता है.
उन्होंने कहा- अपने करियर की शुरुआत में मैंने इसे फेस किया था. तब तो मैंने इंडस्ट्री में काम करना भी शुरू नहीं किया था.
''एक प्रोड्यूसर ने मुझे बुलाया था. वो काफी वीयर्ड एक्सपीरियंस था. उसने मुझे kiss करने की कोशिश की थी.''
''जब मैंने मना किया तो उसने बोला कि तुम्हें तो इंडस्ट्री में काम नहीं मिलेगा. तुम नहीं जानती कि लड़कियों को यहां पर कैसे काम मिलता है.''
''मैंने उसे सीधे मुंह पर कहा कि भाड़ में जाओ. मुझे नहीं करना ऐसे काम. ये बोलकर मैं वहां से भाग निकली थी.''
ऐश्वर्या ने बताया कि कुछ दिन पहले भी उन्होंने कास्टिंग काउच का सामना किया था. वो एक्सपीरियंस बहुत खराब था.
एक्ट्रेस के मुताबिक, ऐसी गंदी हरकत करने वाले बहुत शातिर होते हैं. उन्होंने पूरी प्लानिंग कर रखी होती है. आप सोच नहीं सकते कि ये इंसान ऐसा निकलेगा.
ऐश्वर्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने गुम है किसी के प्यार में, खतरों के खिलाड़ी 13 और बिग बॉस 17 जैसे हिट शोज किए हैं.
(All photos: Instagram @aisharma812)