scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

अक्षरा सिंह ने टाइगर श्रॉफ के सीने पर मारे नाखून? फोटो वायरल, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Akshara Singh Tiger Photo
  • 1/9

भोजपुरी सिनेमा में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने के बाद अब अक्षरा सिंह बॉलीवुड की ओर अपने कदम तेजी से बढ़ा रही हैं. हाल ही में उन्हें अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में एक धमाकेदार आइटम सॉन्ग करते देखा गया था। खबर तो यह भी है कि वह श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म 'ईठा' का भी हिस्सा बनने जा रही हैं.  (Photo: Instagram/singhakshara)
 

akshara singh tiger shroff
  • 2/9

इसी बीच अक्षरा की कुछ नई तस्वीरों ने इंटरनेट पर अचानक हलचल बढ़ा दी है. इस बार वह बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ के साथ पोज देती नजर आई हैं. (Photo: Instagram/singhakshara)

akshara singh tiger shroff
  • 3/9

फोटोज के सामने आते ही फैंस के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और हर कोई यह जानने को एक्साइटेड है कि दोनों के बीच आखिर क्या पक रहा है? (Photo: Instagram/singhakshara)

Advertisement
akshara singh tiger shroff
  • 4/9

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से टाइगर श्रॉफ के साथ कुछ बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में दोनों कलाकार एक-दूसरे के साथ खड़े होकर मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं.  (Photo: Instagram/singhakshara)
 

akshara singh tiger shroff
  • 5/9

लुक की बात करें तो रेड कलर की शर्ट में अक्षरा हमेशा की तरह बेहद ग्लैमरस और स्टाइलिश दिख रही हैं, वहीं टाइगर श्रॉफ ग्रे जैकेट में काफी कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं. दोनों की यह केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई. (Photo: Instagram/singhakshara)

akshara singh tiger shroff
  • 6/9

इन तस्वीरों के साथ अक्षरा ने पोस्ट में लिखा, 'आखिरकार… अपनी इन तस्वीरों के लिए फीड में जगह बनानी ही पड़ी. कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं, जिन्हें ज्यादा समय तक गैलरी में छिपाकर रखना ठीक नहीं लगता. अच्छी वाइब्स, जबरदस्त एनर्जी और उससे भी बेहतर इंसान... धन्यवाद टाइगर श्रॉफ'

(Photo: Instagram/singhakshara)
 

akshara singh tiger shroff
  • 7/9

तस्वीरें वायरल होते ही फैंस की नजर टाइगर श्रॉफ की चेस्ट पर पड़ी, जहां चोट और कुछ नाखून जैसे स्क्रैच के निशान साफ दिखाई दे रहे थे. एक यूजर ने निशान देख पूछा, 'भाई के सीने पर अक्षरा के नाखून के स्क्रैच किसने किसने देखा?'

(Photo: Instagram/singhakshara)
 

akshara singh tiger shroff
  • 8/9

एक्ट्रेस ने यूजर के कमेंट पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि यह स्क्रैच किसी फाइट सीक्वेंस की शूटिंग का हिस्सा हैं, बाकी जो कहानियां बनाई जा रही हैं वह सिर्फ लोगों का अपना स्क्रीनप्ले है.  (Photo: Instagram/singhakshara)

akshara singh tiger shroff
  • 9/9

फिलहाल दोनों की यह तस्वीरें इंटरनेट पर लगातार ट्रेंड कर रही हैं. लोग अब बस यही अंदाजा लगाने में जुटे हैं कि यह अक्षरा के लिए सिर्फ एक आम फैन मोमेंट था या फिर जल्द ही दोनों किसी बड़े प्रोजेक्ट या फिल्म में एक साथ पर्दे पर तहलका मचाने वाले हैं. (Photo: Instagram/singhakshara)

Advertisement
Advertisement
Advertisement