scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

अजय देवगन संग तब्बू की दिखी नजदीकी! फैंस ने याद दिलाई पत्नी काजोल, फोटोज वायरल

Ajay Devgan Tabbu video
  • 1/9

अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' (दृश्यम 3) का ऑफिशियल ट्रेलर बुधवार को आखिरकार जारी कर दिया गया है. फिल्म का शानदार ट्रेलर लॉन्च इवेंट गोवा में रखा गया था, जहां पूरी स्टारकास्ट एक साथ नजर आई.  (Photo: Vinod Singh)

Ajay Devgan Tabbu video
  • 2/9

हालांकि, इस पूरे इवेंट के दौरान लाइमलाइट केवल अजय देवगन और तब्बू की ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री ने ही लूटी. दोनों स्टार्स की एक-दूसरे के साथ जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली, जिसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर आते ही तेजी से वायरल होने लगे. (Photo: Vinod Singh)

Ajay Devgan Tabbu video
  • 3/9

फोटोज में देखा जा सकता है कि जहां अजय वाइट शर्ट और लाइट ब्लू डेनिम में बेहद कूल लग रहे हैं, वहीं तब्बू ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. 
 (Photo: Vinod Singh)

Advertisement
Ajay Devgan Tabbu video
  • 4/9

ट्रेलर लॉन्च के दौरान अजय देवगन और तब्बू की नजदीकी ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा. दोनों की हंसी-मजाक करती हुई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो गए. (Photo: Vinod Singh)

Ajay Devgan Tabbu video
  • 5/9

तस्वीरों में दोनों कलाकारों का कम्फर्ट और एक-दूसरे के प्रति सम्मान साफ झलक रहा है, जिसे देखकर फैंस भी उनके इस पुराने दोस्ताना रिश्ते की जमकर तारीफ कर रहे हैं. (Photo: Vinod Singh)

Ajay Devgan Tabbu video
  • 6/9

सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आने के बाद यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट्स करना शुरू कर दिया. कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में अजय देवगन की पत्नी काजोल का नाम बीच में खींच लिया. (Photo: Vinod Singh)

Ajay Devgan Tabbu video
  • 7/9

एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'इतना कभी काजोल के वीडियो में अजय देवगन को खुश नहीं देखा.' वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'अगर काजोल ने यह देख लिया तो तब्बू के लिए परेशानी खड़ी हो जाएगी.' (Photo: Vinod Singh)

Ajay Devgan Tabbu video
  • 8/9

दूसरी तरफ, कई फैंस ने दोनों की सालों पुरानी बॉन्डिंग की सराहना की. एक यूजर ने लिखा, 'दोस्ती अगर सच्ची और अच्छी हो तो फिर किसी और चीज की जरूरत ही नहीं होती.' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'काजोल के साथ तो ये हमेशा चिढ़े ही नजर आते हैं.' (Photo: Vinod Singh)

Ajay Devgan Tabbu video
  • 9/9

खैर, ये फिल्म गांधी जंयती यानी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होग. फिल्म में अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन हैं. इस बार जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की एंट्री हुई है. (Photo: Vinod Singh)
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement