scorecardresearch
 

'डिवाइन लवर्स' में कंगना रनोट की जगह होंगी जरीन खान

फिल्म 'डिवाइन लवर्स' में अब कंगना रनोट नहीं बल्कि जरीन खान नजर आएंगी. फिल्म 'डिवाइन लवर्स' समाज के निचले मध्यम वर्ग के इर्द-गिर्द घूमती है.

Advertisement
X
जरीन खान और कंगना रनोट
जरीन खान और कंगना रनोट

अभिनेत्री जरीन खान को निर्देशक साई कबीर की आगामी फिल्म 'डिवाइन लवर्स' में कंगना रनोट की जगह शामिल किया गया है. इस फिल्म में जरीन के अलावा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तारीफ पा चुके अभिनेता इरफान खान भी हैं.

इस खबर की पुष्टि करते हुए कबीर ने अपने बयान में कहा, 'हां, यह सच है. हम पठानी रूप वाली एक लड़की ढूंढ रहे थे और जरीन इसके लिए एकदम सही हैं.'

की इच्छा इरफान के साथ काम करने की थी लेकिन शूटिंग की तारीख में तालमेल नहीं बैठने की वजह से वह फिल्म से बाहर हो गईं. पिछली बार विशाल पांड्या की में नजर आने वाली जरीन फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले दो महिने का प्रशिक्षण लेंगी, जिसका निरीक्षण स्वयं इरफान करेंगे.

यह फिल्म काफी एडवेंचर कॉमेडी है. इसकी शूटिंग सितम्बर में शुरू होगी. समाज के निचले मध्यम वर्ग के इर्द-गिर्द घूमती है.

Advertisement
Advertisement