सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म और गुटबाजी को लेकर बहस तेज हो गई है. स्टार किड्स को लॉन्च करने के लिए मशहूर करण जौहर कई फैंस के निशाने पर हैं और सोशल मीडिया पर ये फैंस करण जौहर की जमकर आलोचना कर रहे हैं. करण का शो कॉफी विद करण को लेकर भी कई फैंस में आक्रोश है.
दरअसल ने इस शो के एक हिस्से में कहा था कि वे रणबीर कपूर से शादी करना चाहेंगी, रणवीर सिंह के साथ हुकअप करना चाहेंगी और सुशांत सिंह राजपूत को किल करना चाहेंगी. इस क्लिप के वायरल होने के बाद कई फैंस ने आलिया भट्ट की भी जमकर आलोचना की थी और सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या में भी कमी आई थी. कॉफी विद करण से जुड़ा का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है.
Reality Of So Called Coffee With Karan Forces Everyone To Come On Their Show And Speaks What he Wants To.
Ranbir Said To Stop That It's Not Fair.
— 𝐊𝐚𝐩𝐭𝐚𝐚𝐍 𝐍𝐞𝐢𝐥 (Missing Uh SSR) 😭💔 (@Neil_Panchtilak)
हमें कॉफी विद करण पर अपने बयानों के चलते निशाना बनाया जाता है: रणबीर
AIB के साथ इंटरव्यू में से पूछा गया कि क्या आप कॉफी विद करण से थक नहीं चुके हैं? इस पर बात करते हुए रणबीर ने कहा था कि हां, मैं थक चुका हूं. मैंने बोल भी दिया था कि मैं इस सीजन का हिस्सा नहीं बनना चाहता हूं. मुझे जबरदस्ती बुलाया गया. मैं और तो प्रोटेस्ट करने वाले थे और पूरी इंडस्ट्री को साथ लेना चाहते थे कि ये सही नहीं है. इस शो से पैसे बनाता है, हमें इस शो पर बयानों की वजह से पूरे साल निशाना बनाया जाता है. हैंपर में भी हमें कुछ नहीं मिलता. बस हर बार आईफोन पकड़ा देते हैं.
हालांकि सोशल मीडिया पर एक धड़ा ऐसा भी है जो मानता है कि किसी भी अन्य डायरेक्टर की तरह ही किसी भी आर्टिस्ट के साथ काम करने को लेकर स्वतंत्र है और सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का सहारा लेकर उन्हें टारगेट किया जा रहा है.