scorecardresearch
 

कमल हासन अब नहीं करेंगे एक्टिंग, पॉलिटिक्स पर देंगे ध्यान

विश्वरूप 2 में लीड रोल कर रहे एक्टर कमल हासन अब अभिनय की दुनिया को अलविदा कह देंगे. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान यह बात कही.

Advertisement
X
कमल हासन
कमल हासन

एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर कमल हासन ने यह खुलासा किया कि वह एक्टिंग छोड़ रहे हैं. फिल्म विश्वरूप-2 में लीड रोल प्ले कर रहे कमल हासन ने कहा कि वह एक्टिंग और पॉलिटिक्स साथ में नहीं कर सकते. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब वक्त आ गया है कि वह अपने देश और अपने राज्य को कुछ लौटाएं.

स्पॉटबॉय से बातचीत के दौरान जब कमल हासन से पूछा गया कि वह ऐसा क्यों कर रहे हैं तो उन्होंने कहा, "ऐसा होना चाहिए क्योंकि मुझे एक ऐसी जिम्मेदारी मिल गई है जो मुझे बहुत पहले उठा लेनी चाहिए थी. कमल ने कहा, "मैंने अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा सिनेमा के साथ गुजारा है तो अब मुझे लगता कि वापस करने का वक्त आ गया है, और इसीलिए मैं जा रहा हूं."

Advertisement

जब कमल से यह पूछा गया कि क्या एक्टिंग और पॉलिटिक्स एक साथ नहीं की जा सकती है? इस पर कमल ने कहा, "मैं थोड़ा लेट आया. ऐसा नहीं है कि मैं नहीं कर सकता था. मैं यह कर सकता था यदि मैंने यह सब 20 साल पहले शुरू किया होता." बता दें कि विश्वरूप 2 का निर्देशक भी कमल हासन ने किया है और वही इस फिल्म में लीड हीरो हैं. फिल्म की कहानी भी उन्हीं ने लिखी है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement