scorecardresearch
 
एक्स गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा की शादी के बाद उनके बारे में बोले रणवीर

रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा ने अपने कॅरियर की शुरुआत साथ की थी. दोनों यशराज बैनर की फिल्म बैंड बाजा बारात में साथ नजर आए थे. दोनों के अफेयर के खबरों भी जोरों पर रहीं, हालांकि, इसे न कभी अनुष्का ने स्वीकार किया, न रणवीर ने. अनुष्का के विराट कोहली से शादी के बाद रणवीर सिंह ने उनके बारे में कुछ बातें कहीं हैं.

Advertisement
X
रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा

कभी रणवीर सिंह ने अनुष्का शर्मा के बारे में कहा था कि वे खूबसूरत, टैलेंट और बुद्ध‍िमानी का बेजोड़ मिश्रण हैं. रणवीर अभी भी उनकी प्रशंसा करते हैं; उन्होंने हाल ही में फोर्ब्स मैगजीन से कहा, ये देखना वाकई दिलचस्प है कि अनुष्का कितनी आगे बढ़ गई हैं. वे एक एक्टर के तौर पर हमेशा शानदार थीं, लेकिन उनका क्राफ्ट भी बेहद सॉलिड रहा है. वे अपने बलबूते पर यहां तक पहुंची हैं. वे अपने आप को लेकर और अपनी पसंद के बारे में स्पष्ट और सहज हैं.

Advertisement

बता दें कि अनुष्का ने क्रिकेट स्टार विराट कोहली से इस महीने की 11 तारीख को इटली में शादी की थी. दोनों चार साल से रिलेशनशिप में थे. ये सेलेब्रिटी 21 दिसंबर को दिल्ली में रेसेप्शन देने के बाद अब 26 दिसंबर को मुंबई में रेसेप्शन पार्टी करने जा रहा है.

मंगलवार को मुंबई के लोअर परेल स्थ‍ित होटल St Regis में शाहरुख़ खान, सलमान खान, आमिर खान, सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, करण जौहर, कटरीना कैफ, रानी मुखर्जी, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी सहित तमाम सेलेब्रिटी विराट अनुष्का के रिसेप्शन में शामिल होंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, होटल के टैरेस ये पार्टी रखी गई है. इसमें 300 से ज्यादा गेस्ट पहुंचने की संभावना है. होटल की सजावट फूल, लाइट और कैंडल से की गई है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement