scorecardresearch
 

युवराज-हेजल की शादी में शामिल होंगे विराट और अनुष्का...

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के ब्रेकअप की खबरें चारो तरफ चर्चा में हैं, लेकिन इन बातों का गलत साबित करते हुए ये दोनों जल्द ही अपने करीबी दोस्त युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी में शामिल होने पहुंच रहे हैं...

Advertisement
X
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा और क्रिकेट के मैदान में अपनी बैटिंग से सबके छक्के छुड़ाने वाले विराट कोहली ने अपने ब्रेकअप की सारी खबरों को गलत साबित कर दिया है.

उनके बीच हुई अनबन के बाद दोनों को कई बार साथ देखा जा चुका है फिर चाहे वो क्रिकेट का मैदान हो या फिर कोई फुटबॉल सीरीज. हाल में चंडीगढ़ में चल रही टेस्ट सीरीज देखने और विराट के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए वहां पहुंची थी.


और हेजल कीच की 30 नवंबर को शादी है और विराट उनके बहुत ही खास दोस्त हैं. ऐसे में ये तो तय है कि विराट कोहली इस शादी में जरूर पहुंचने वाले हैं और उनके साथ अनुष्का भी इस शादी में शामिल होंगी. अनुष्का शर्मा पहले से ही युवराज सिंह की गेस्ट लिस्ट में शामिल हैं.

Advertisement


अब देखना दिलचस्प होगा कि ये लविंग कपल युवराज और हेजल की शादी में किस अंदाज और गेटअप में नजर आने वाला है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement