scorecardresearch
 
ओम पुरी का निधन, सलमान ने शेयर की ये खास तस्वीर

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता ओम पुरी का 66 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से 6 जनवरी की सुबह निधन हो गया. शाम 6 बजे उनका अंतिम संस्कार हुआ जिसमें फिल्म जगत की हस्तियों ने नम आंखों से इस दिग्गज अभ‍िनेता को अंतिम विदाई दी.

Advertisement
X
सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने भी ओम पुरी के निधन पर शोक जताया. सलमान ने अपने ट्विटर हैंडल पर उनके साथ की एक खास फोटो भी शेयर की.

ओम पुरी सलमान खान के साथ फिल्म 'ट्यूबलाइट' कर रहे थे. फिल्म ईद में रिलीज होगी. फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया है. कबीर खान ने ओम पुरी की मृत्यु पर ट्वीट कर शोक भी जताया है. उन्होंने लिखा है कि, 'कुछ दिन पहले तो सेट पर आप हंस रहे थे. हमने इंडस्ट्री का बेहतरीन एक्टर खो दिया है.'

Advertisement
Advertisement