scorecardresearch
 

कसौटी जिंदगी की-2 का प्रोमो रिलीज, याद आया वही पुराना अंदाज

पॉपुलर टीवी शो कसौटी जिंदगी की-2 एक दशक बाद फिर से दर्शकों के बीच होगा.

Advertisement
X
कसौटी जिंदगी की-2
कसौटी जिंदगी की-2

पॉपुलर टीवी शो कसौटी जिंदगी की-2 करीब एक दशक बाद फिर से दर्शकों के बीच होगा. लेकिन इस बार स्टार कास्ट पूरी तरह बदली होगी. इस मोस्ट अवेटेड सीरियल का प्रोमो लॉन्च कर दिया गया है.

प्रोमो में म्यूजिक से लेकर स्टार कास्ट का अंदाज तक एक जैसा नजर आ रहा है. हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि स्टार प्लस पर आना वाला ये शो कब से शुरू होगा. इसके लीड एक्टर्स के नाम भी धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं. हाल ही में इसकी पुष्ट‍ि हुई है कि कसौटी जिंदगी की 2 में अनुराग बासु का किरदार कौन निभाएगा.

पहले खबर आई कि अनुराग बासु  का किरदार शरद मल्होत्रा निभाएंगे. लेकिन अब तय हो गया है कि वे नहीं, पार्थ सामथान ये रोल करेंगे. एकता कपूर ने इसकी लगभग पुष्ट‍ि कर दी है. निर्माता एकता कपूर ने भी एक ट्वीट में लिखा है, "24 के लीड अनुराग के किरदार को 30 से ज्यादा का एक्टर नहीं निभा सकता."  

Advertisement

इस सीरियल में अब एरिका फर्नांडीज लीड रोल में हैं. इसके साथ ही विलेन की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस का नाम भी तय माना जा रहा है. इस रेस में मधुरिमा तुली सबसे आगे हैं. वे चंद्रकांता से फेमस हुई हैं.

Advertisement
Advertisement