scorecardresearch
 

DDLJ में शाहरुख खान ने पहना था ऋषि कपूर का स्वेटर, क्या आप जानते हैं?

अपने समय में ऋषि कपूर ने कई रोमांटिक फिल्मों में काम किया है. एक समय था जब ऋषि कपूर ने चांदनी, बॉबी और खेल खेल में जैसी फिल्मों में काम किया था. वे बॉलीवुड के रोमांटिक हीरोज में से एक थे. लेकिन उनका कनेक्शन आखिर बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर रोमांटिक फिल्म से DDLJ से कैसे जुड़ा?

Advertisement
X
शाहरुख खान और काजोल
शाहरुख खान और काजोल

बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर रोमांटिक फिल्मों में से एक दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे आखिर किसे नहीं पसंद. शाहरुख खान और काजोल की ये फिल्म देश और दुनियाभर के फैन्स की फेवरेट है. लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म से ऋषि कपूर का भी कनेक्शन जुड़ा हुआ है.

ऋषि कपूर बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने अपने समय में कई रोमांटिक फिल्मों में काम किया है. एक समय था जब ऋषि कपूर ने चांदनी, बॉबी और खेल खेल में जैसी फ़िल्मों में काम किया था. वे बॉलीवुड के रोमांटिक हीरोज में से एक थे. लेकिन उनका कनेक्शन आखिर बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर रोमांटिक फिल्म से DDLJ से कैसे जुड़ा?

करण जौहर ने सुनाई कहानी

करण जौहर ने अपनी बायोग्राफी एन सूटेबल बॉय में बताया कि कैसे ऋषि कपूर का कनेक्शन दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म से बना. करण ने लिखा कि DDLJ के टाइम पर जब वे आदित्य चोपड़ा फिल्म में ली जाने वाली कॉस्टयूम के लिए मदद कर रहे थे. तब उन्हें शाहरुख खान के लिए कोई अच्छा कपड़ा चाहिए था, जिसे वे ना जाने मेरे दिल को क्या गाने के अंत में शाहरुख पहन सकें. इस कपड़े को पहने हुए फिल्म में काजोल उन्हें अलविदा कहते हुए अपने घर के बाहर इमेजिन करने वाली थीं.

Advertisement

कॉस्टयूम के लिए फिल्म का बजट देखते हुए कुछ बड़ा या महंगा नहीं खरीदा जा सकता था. तो करण जौहर ने मुंबई के स्टूडियोज में पड़ी पुराने कपड़ों की पेटियों को खंगालना शुरू किया और उसमें से एक लाल और सफेद रंग का स्वेटर निकाला.

ये वहीं स्वेटर था जिसे ऋषि कपूर ने अपनी आइकॉनिक फिल्म चांदनी में पहना था. ऋषि कपूर को उस लुक की वजह से इस पीढ़ी के लड़कों के बीच स्वेटर को कूल समझने का फैशन शुरू हुआ था. वैसे शाहरुख के लिए चुने गए उस स्वेटर में एक छेद था जिसे करण ने सिल्वा दिया था. बाद में शाहरुख और करण संग सभी को वो लुक बहुत पसंद आया था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement