scorecardresearch
 

ट्रंप के शपथ समारोह में बॉलीवुड तड़का, मीका के गीतों पर झूमे लोग

अमेरिका में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भव्य शपथ ग्रहण समारोह को और शानदार बनाया बॉलीवुड तड़के ने. इसके लिए मीका और मनस्वी ने ऐ शानदान प्रस्तुति दी. आप भी देखें...

Advertisement
X
डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह पर दुनिया भर की नजरें हैं और कई बड़े स्टार्स ने यहां परफॉर्म किया. खास बात ये है कि पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में बॉलीवुड स्टाइल का कार्यक्रम हुआ.

सिंगर मीका और पूर्व मिस इंडिया व बॉलीवुड एक्ट्रेस मनस्वी ममगई के नेतृत्व में 30 भारतीय कलाकारों के दल ने यहां परफॉर्म किया. जॉन एफ केनेडी हॉकी फील्ड में बॉलीवुड के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुति दी जिसे मौजूद मेहमानों ने खूब एंज्वॉय किया.

इस दौरान मीका ने बॉलीवुड के कई हिट नंबर्स सुनाए तो मनस्वी ने डांस में उनका सा‍थ बखूबी निभाया. काला चश्मा, तूने मारी एंट्र‍ियां जैसे गानों पर वहां मौजूद मेहमान भी झूमे. इससे पहले मशहूर और ड्रमर रवि जखोटिया ने लिंकन स्मारक पर प्रस्तुति देते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की थी.

Advertisement


देखें कितनी शानदार रही पंजाबी सिंगर मीका और मॉडल-एक्ट्रेस मनस्वी की प्रस्तुति:


ने चुनाव प्रचार के दौरान डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थक माने जाने भारतीय लोगों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. वे इस समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करने वाले एकमात्र राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे. ऐसे में भारतीय कलाकारों को इस समारोह में आने की पूरी उम्मीद थी.


इससे पहले मीका ने ट्रंप की स्पीच और गाला डिनर की तस्वीरें शेयर कीं.


वहीं ने भी अपने ऑफिशयल अकाउंट पर ट्रंप की शपथ ग्रहण सेरेमनी से जुड़ी तस्वीरें पोस्ट कीं...

इससे पहले मनस्वी ने इंस्टाग्राम पर अपनी परफॉर्मेंस की तैयारियों की झलक दिखाई थी-

A photo posted by Manasvi (@manasvimamgai) on



Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement