scorecardresearch
 

एक ही जींस में कर लेता था कई फिल्मों की शूटिंगः अजय देवगन

शो के दौरान कपिल ने अजय से पूछा कि आप और अक्षय कुमार एक साल में कई फिल्में करते हैं जबकि खान एक्टर्स तो एक ही करते हैं? इसके जवाब में अजय ने कहा कि 90 के दशक में मैं और अक्षय एक साल में 10 फिल्में करते थे.

Advertisement
X
द कपिल शर्मा शो (फोटो: ट्विटर)
द कपिल शर्मा शो (फोटो: ट्विटर)

दे दे प्यार दे फिल्म की स्टारकास्ट द कपिल शर्मा शो में मेहमान बनकर शरीक हुए. इस दौरान अजय देवगन और तब्बू ने एक दूसरे की खिंचाई की. शो के दौरान अजय देवगन ने अपने शुरुआती फिल्मी करियर के बारे में कई बातें बताईं. अजय ने बताया कि वो 90 के दशक में कैसे एक ही साल में कई फिल्मों में काम कर लेते थे.

शो के दौरान कपिल ने अजय से पूछा कि आप और अक्षय कुमार एक साल में कई फिल्में करते हैं जबकि खान एक्टर्स तो एक ही करते हैं? इसके जवाब में अजय ने कहा, ''90 के दशक में मैं और अक्षय एक साल में 10 फिल्में करते थे. पंजाबी होने की वजह से हम देसी खाना खाते और हमारा स्टेमिना भी काफी अच्छा था. इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि शूटिंग के दौरान ज्याद समय बर्बाद न हो इसलिए एक ही जींस पहनकर अलग अलग शूट पर चला जाता था सिर्फ शर्ट बदल लेता था.''

Advertisement

View this post on Instagram

थांबा. Danger ahead.

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on

शो पर अजय ने इस बात का खुलासा कि वो कैसे एक्टर बन गए और किसने उन्हें इस फील्ड में आने के लिए उन्हें फोर्स किया. उन्होंने बताया, ''पिता की वजह से मैं एक्टर बन गया. मैं फिल्ममेकिंग और स्टंट में अपना करियर बनाना चाहता था लेकिन पिता चाहते थे कि मैं एक्टिंग के फील्ड में अपना कदम रखू.

गौरतलब है कि दे दे प्यार दे का निर्देशन अकीव अली ने किया है. फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के बारे में जिसे अपने से काफी छोटी उम्र की लड़की से प्यार हो जाता है. अजय इस फिल्म में दो बच्चों के पिता हैं जो अपनी पत्नी से अलग हो चुके हैं वहीं तब्बू ने अजय देवगन की पत्नी का रोल निभाया है.

Advertisement
Advertisement