सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. हैंडसम हंक राजीव सेन ने 16 जून को अपनी गर्लफ्रेंड चारू असोपा से शादी की थी. करीबी लोगों की मौजूदगी में ये शादी गोवा में धूमधाम से हुई. शादी के फंक्शन के वीडियो अब सुष्मिता सेन ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किए हैं. भाई की शादी में सुष्मिता की एक्साइटमेंट देखते ही बनती है.
सुष्मिता सेन ने भाई के संगीत में बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ डांस किया था. वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री साफ देखने को मिलती है. सुष्मिता सेन ने बार बार देखो के सॉन्ग नचदे ने सारे पर डांस किया. सुष्मिता के अलावा उनकी बेटियों और चारू के परिवार ने जमकर डांस किया. मालूम हो चारू और राजीव की शादी बंगाली और राजस्थानी रीति रिवाजों से हुई है.
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
डांस का ये वीडियो शेयर करते हुए सुष्मिता सेन ने लिखा- संगीत और फिर धमाल. ये बहुत प्राइवेट वेडिंग थी करीबी लोगों की मौजूदगी में. इसलिए यहां दर्शक बनने का कोई सवाल ही नहीं था सभी को डांस करना था. संगीत की रात न्यूलीवेड कपल राजीव सेन और चारू असोपा ने कपल डांस किया. कपल ने बाजीराव मस्तानी के सॉन्ग पर डांस किया.
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
Advertisement
चारू के सुष्मिता सेन के घर में गृहप्रवेश का वीडियो भी सामने आया है. शादी के बाद चारू के न्यूली ब्राइड लुक की कई तस्वीरें वायरल हैं. कपल के मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देने की चर्चा है. हालांकि ये पार्टी किस दिन होगी, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है.