scorecardresearch
 

Film Wrap: भाई की शादी में भावुक हुईं सुष्मिता, करण ओबेरॉय पर रेप मामले में महिला अरेस्ट

फिल्म रैप के जरिए जानें फिल्म, टीवी और एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या रहा खास, साथ ही जानें क्या है बॉलीवुड और फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सुपरस्टार्स को लेकर बड़ी खबरें.

Advertisement
X
भाई राजीव की शादी में सुष्म‍िता सेन
भाई राजीव की शादी में सुष्म‍िता सेन

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के घर पर सेलिब्रेशन का माहौल है. रविवार को उनके भाई राजीव सेन ने अपनी गर्लफ्रेंड चारू असोपा के साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी की. कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. शादी के जोड़े में राजीव और चारू परफेक्ट कपल लगे.

टीवी एक्टर करण ओबेरॉय पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला को मुंबई पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. महिला ने खुद पर झूठा हमला करवाया था. इस पूरे मामले में उसकी खुद की वकील भी लिप्त थी. महिला ने आरोप लगाया था कि जब वह सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर गई थी तो कुछ बाइक सवारों ने उस पर हमला कर दिया और जाते वक्त एक चिट फेंक गए जिस पर लिखा था- केस वापस ले लो.

अगर कोई आपका ऑनलाइन उपलब्ध निजी डाटा ही हैक कर ले और धमकी दे कि वह आपकी न्यूड तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा? अमेरिकन एक्ट्रेस बैला थ्रोन के साथ हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ. लेकिन बेला ने इस धमकी के बाद जो किया वह किसी भी शख्स के लिए आसान नहीं होगा. खास तौर से तब, जब आप एक चर्चित सेलेब्रिटी चेहरा हों.

Advertisement

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल को 12 साल पुराने हिंसा के एक मामले में राहत मिल गई है. दरअसल, जुहू के एक व्यापारी ने उन पर आरोप लगाया था कि जामवाल और उनके एक दोस्तों ने मिलकर हमला किया और सिर पर बोतल दे मारी थी. विद्युत को साक्ष्यों के अभाव के चलते कोर्ट ने राहत दी है. साल 2007 से विद्युत जामवाल पर ये मामला चल रहा था.

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन की बेटी पलोमा ठकेरिया ढिल्लों के बारे में आप जानते ही होंगे. पलोमा को अक्सर मीडिया द्वारा स्पॉट किया जाता है और वे अपने खूबसूरत फिगर और मां पूनम जैसी दिखने के लिए मशहूर हैं. इसके अलावा पलोमा का स्टाइल गेम भी काफी सही है, जिसकी वजह से उनकी बहुत सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं.

Advertisement
Advertisement