scorecardresearch
 
गाने पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में FIR, प्रिया को SC से मिली राहत

करीब 28 सेकेंड के एक वीडियो क्लिप से चर्चाओं में आई मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर और उनकी डेब्यू फिल्म के निर्माताओं को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने गाने के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर स्‍टे दे दिया है. प्रिया की मलयालम फिल्म 'उरु अदार लव' के वायरल गाने पर विवाद शुरू हो गया था. गाने में धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई गई थी. इसके खिलाफ प्रिया ने भी सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी.

Advertisement
X
प्रिया प्रकाश वारियर

बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने एफआईआर पर होने वाली किसी भी तरह की क्रिमिनल प्रोसेडिंग पर भी स्थगन आदेश दे दिया. यह भी कहा कि, अगले आदेश तक प्रिया प्रकाश और ओमर लुलु के खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए.

Advertisement

याचिका में क्या कहा था प्रिया ने

प्रिया ने याचिका में कहा था कि जिस गाने पर हंगामा मचा है वो केरल के मुस्लिम समुदाय में दशकों से चाव और भाव के साथ गाया जाता रहा है. रही बात महाराष्ट्र और तेलंगाना में एफआईआर दर्ज करने की बात तो वहां अनुवाद में गलती की वजह से ऐसी गलतफहमियां हुई हैं. प्रिया ने याचिका में अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार की दलील डी थी.

40 साल पुराना है गाना

प्रिया ने अपनी याचिका में कहा है- गाना 40 साल पुराना है और अभी तक इस पर मुस्लिम समुदाय ने कोई आपत्ति नहीं जताई थी. अचानक से यह गाना किसी की भानवाओं को आहत नहीं कर सकता.

यहां दर्ज हुए FIR

महाराष्ट्र के एक स्थानीय संगठन ने प्रिया प्रकाश की अपकमिंग फिल्म 'उरु अदार लव' के एक गाने में मुस्लिमों की भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया था. इसके निर्देशक ओमर लुलु के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई थी. यह शिकायत महाराष्ट्र के जिंसी पुलिस स्टेशन में हुई थी.

इससे पहले हैदराबाद में कुछ युवकों ने गाने के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. साथ ही रजा एकेडमी ने बैन की मांग की थी. रजा एकेडमी ने मुंबई पुलिस कमिश्नर और सेंसर बोर्ड को लिखित में शिकायत की थी.

Advertisement

कौन हैं प्रिया प्रकाश?

प्रिया 18 साल की बीकॉम फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट हैं. वो केरल के त्रिशूर में रहती हैं. प्रिया की अपकमिंग मलयालम फिल्म ‘उरु आदर लव’ का गाना ‘मानिक्य मलाराया पूवी’ है. ये उनकी डेब्यू फिल्म है. गाना वैलेंटाइन वीक में वायरल हो गया. यह फिल्म 3 मार्च को रिलीज होगी. गाने के वायरल होने के बाद प्रिया को इंस्टाग्राम पर एक दिन में 6 लाख से भी ज्यादा लोगों ने फॉलो किया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement