बंगलुरु में नए साल के दौरान होने वाले सनी लियोनी के इवेंट को पुलिस ने सुरक्षा देने से मना कर दिया है. पुलिस के बयान के बाद सनी ये इस शो को छोड़ दिया है. पिछले कई दिनों से सनी के इवेंट का विरोध किया जा रहा था. जिसके बाद राज्य सरकार ने शो रोक लगाने का निर्देश दिया है.
सनी लियोनी ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि बंगलुरु पुलिस के मना करने के बाद मैं अपनी और अपनी टीम की सेफ्टी को देखते हुए इस शो को छोड़ रही हूं क्योंकि सेफ्टी सबसे पहले आती है.
Since the police of Bangalore have publicly said that they will not be able to ensure mine & all who attend safety for my New Years event,my team & I feel,safety of the people should always come first therefore I cannot attend.God bless & I wish everyone a safe & happy New Year!
— Sunny Leone (@SunnyLeone)
सनी के सपोर्ट में कई लोग सोशल मीडिया पर ट्वीट कर रहे हैं.
Congratulations
Job well done, ensuring safety of people against hooligans.
— Madhu Menon (@madmanweb)Advertisement
. Shameful that you guys criticize law and order in UP but can't even manage an event in Bangalore, Chodo yeh double standards & get your act together on this one...
— Kunal Kamra (@kunalkamra88)
बता दें की न्यू ईयर के मौके पर 31 दिसंबर को बंगलुरु में सनी लियोनी का 'सनी नाइट इन बंगलुरु 2018' शो होना था. इस शो को लेकर रक्षा वेदिके युवा सेना नाम का एक संगठन विरोध कर रहा था. इस संगठन का कहना है कि सनी का शो भारतीय संस्कृति का अपमान है. संगठन ने धमकी भी दी थी कि अगर सनी का शो रद्द नहीं किया गया तो सामूहिक आत्मदाह किया जाएगा.
इस बीच कर्नाटक के गृह मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने इस शो को रद्द करने के निर्देश दिए हैं.
ये कोई पहली घटना नहीं है जब संस्कृति के नाम किसी इवेंट, कलाकार या फिर फिल्म का विरोध हुआ हो. पिछले दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती का भी जमकर विरोध किया. जिसके बाद फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है.