scorecardresearch
 

खत्म होगा सिलसिला बदलते रिश्तों का! अब उसी वक्त आएगा ये नया शो

कलर्स के सीरियल सिलसिला बदलते रिश्तों का को बंद करने की खबरें एक बार फिर से प्रबल हो रही हैं. कहा जा रहा है कि तंत्र इस टीवी शो को रिप्लेस करेगा.

Advertisement
X
दृष्टि धामी और शक्ति अरोड़ा
दृष्टि धामी और शक्ति अरोड़ा

टीवी शो '' के बंद होने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाते रहे हैं. बीच में इस तरह की खबरें आ रही थीं कि शो जल्द ही ऑफ एयर होने जा रहा है, हालांकि शो की कास्ट ने इन खबरों का खंडन किया था. अब स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक शो की कास्ट इसके बंद होने की ओर काम कर रही है और इसे जल्द ही बंद कर दिया जाएगा.

खबर के मुताबिक कलर्स पर जल्द ही शुरू होने जा रहे धारावाहिक तंत्र से इस शो को रिप्लेस कर दिया जाएगा. स्पॉटबॉय ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, "ये, सिलसिला बदलते रिश्तों का बंद होने जा रहा है. शो की कास्ट और क्रू इसकी समाप्ति की ओर काम कर रहे हैं और नवंबर के अंत तक इस शो को बंद कर दिया जाएगा."

Advertisement

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि चैनल पर तंत्र धारावारिक के प्रोमो शुरू कर दिए गए हैं और यही शो सिलसिला को रिप्लेस करेगा. ऐसे में कुणाल, और मौली की उलझती सुलझती प्रेम कहानी जल्द ही इसके अंत की ओर बढ़ना शुरू हो जाएगी. मालूम हो कि शो में एक्ट्रेस दृष्टि धामी नंदिनी का किरदार निभाती हैं जो कि इस शो की लीड हैं.

हालांकि गौर करने की बात यह भी है कि मेकर्स की तरफ से इस शो को बंद करने के बारे में अब तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. ऐसे में देखना होगा कि सिलसिला के मेकर्स कब तक इस शो को बंद किए जाने की घोषणा करते हैं.

Advertisement
Advertisement