scorecardresearch
 

इंस्टाग्राम लाइव पर शहनाज गिल ने जड़ा सिद्धार्थ शुक्ला को थप्पड़

अब सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल शो खत्म होने के बाद पहली बार साथ में एक वीडियो में नजर आए हैं. दोनों ने अपने फैन्स के लिए इंस्टाग्राम लाइव किया है. लेकिन सभी उस समय हैरान रह गए जब शहनाज ने सिद्धार्थ को थप्पड़ मार दिया.

Advertisement
X
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल

बिग बॉस सीजन 13 ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और सबसे सफल रियलिटी शोज में शुमार हो गया था. उस शो की सफलता के पीछे सिडनाज की जोड़ी का बहुत बड़ा हाथ था. ये वो जोड़ी थी जिसने उस शो में जमकर मस्ती भी की, खूब सारी लड़ाई भी की और दर्शकों को अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री भी दिखाई. इसी का नतीजा रहा कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज का दर्शकों को भरपूर प्यार मिला.

शहनाज ने जड़ा सिद्धार्थ को थप्पड़

अब सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल शो खत्म होने के बाद पहली बार साथ में एक वीडियो में नजर आए हैं. दोनों ने अपने फैन्स के लिए इंस्टाग्राम लाइव किया है. जी हां, सिडनाज के फैन्स को सरप्राइज देने के लिए ऐसा किया गया. सिद्धार्थ शुक्ला ने पूरे 34 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में वैसे तो दोनों ने फैन्स से खूब बातचीत की और अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया, लेकिन सभी उस समय हैरान रह गए जब शहनाज ने सिद्धार्थ को थप्पड़ मार दिया. लाइव शो के दौरान बिना किसी वजह के शहनाज ने मस्ती में सिद्धार्थ पर हाथ उठा दिया. वो थप्पड़ खाने के बाद सिद्धार्थ का रिएक्शन देख हर कोई हंसने को मजबूर हो गया है.

Advertisement

View this post on Instagram

on

वीडियो में वैसे सिद्धार्थ और शहनाज ने अपने सभी फैन्स से अपील की कि वे एक दूसरे से सोशल मीडिया पर ना भिड़े. सिद्धार्थ कह रहे हैं कि जब वो और शहनाज नहीं लड़ते तो फिर आप फैन्स क्यों एक दूसरे से तू-तू मैं-मैं करते हैं. सोशल मीडिया पर सिडनाज का ये लाइव सेशन वायरल हो गया है. फैन्स ना सिर्फ इस जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं बल्कि उनकी साथ में दिख रही केमिस्ट्री पर फिदा भी हो रहे हैं.

मालूम हो कि बिग बॉस के बाद सिद्धार्थ और शहनाज ने साथ में भुला दूंगा नाम के म्यूजिक वीडियो में काम किया था. उस म्यूजिक वीडियो ने व्यूवरशिप के मामले कई रिकॉर्ड तोड़ डाले थे. इसके बाद शहनाज ने टोनी कक्कड़ संग कुर्ता पजामा वीडियो में भी काम किया. वहीं सिद्धार्थ ने भी नेहा शर्मा संग अपना अलग ही अंदाज फैन्स को दिखाया था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement