पहली बार शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा फिल्म आर.…राजकुमार में एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैं. फिल्म में काम करने से दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई है. जब भी दोनों सेट पर रहते हैं तो एक दूसरे से खूब मस्ती-मजाक करते हैं. सोनाक्षी ने हाल ही में शाहिद की खूब तारीफ भी की. उनका मानना है कि शाहिद बहुत मेहनती हैं, और वे एक बहतरीन ऐक्टर होने के साथ-साथ जबरदस्त एंटरटेनर हैं. यही नहीं वे ऐक्शन में भी मास्टर हैं.
सोनाक्षी कहती हैं, 'शाहिद बहुत ज्यादा डेडिकेटेड हैं, डांस करते-करते हड्डियां टूट जाती थीं, लेकिन वे जिम जाने से नहीं चूकते थे. डांसर तो अच्छे हैं ही, वे इसके अलावा अच्छे ऐक्शन हीरो भी हैं. जब मैंने उन्हें ऐक्शन करते देखा तो ऐसा लगा न जाने कितने अरसे से वे ऐक्शन फिल्में कर रहे हैं.'
शाहिद के लिए उनकी तारीफ यहीं खत्म नहीं हुई, उन्होंने कहा, 'शाहिद एंटरटेनिंग हैं और उन्होंने फिल्म में बेहतरीन डांस किया है.' शाहिद फिल्म में पूरी तरह से ऐक्शन के रंग में रंगे नजर आएंगे. शाहिद को ऐक्शन करते देखना उनके फैन्स के लिए खास मौका होगा.