बेहतरीन अदाकारा शबाना आजमी की बायोपिक फिल्म में सोनम कपूर की मां के किरदार में नजर आएंगीं.
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट की बायोपिक फिल्म में उनकी मां किरदार अदा करेंगी. 1986 में कराची में प्लेन हाई जैक की घटना का रूपांतरण इस फिल्म में किया जाएगा जब नीरजा भनोट ने अपनी जान पर खेलकर बहुत सारे यात्रियों की जान बचाई. इस फिल्म में नीरजा भनोट का किरदार अदा करेंगी सोनम कपूर.
ने एक अखबार को दिए गए इंटरव्यू में बताया, 'मैंने हमेशा से शबाना आजमी को आइडल माना है बहुत पहले मैंने शबाना जी के साथ 'एक बार कहो' फिल्म में छोटा सा किरदार निभाया था और सोनम के करियर में इतनी जल्दी के साथ काम करना, ये बहुत ही अच्छी खबर है.'