संजय दत्त की बायोपिक फिल्म संजू का ट्रेलर वीडियो रिलीज हो गया है. रिलीज किए जाने के महज एक घंटे के भीतर यह ट्रेलर इंटरनेट पर छा गया है. ट्विटर पर यह पहले नंबर पर रैंक कर रहा है और फॉक्स स्टार हिंदी के फेसबुक पेज पर इसे एक घंटे के भीतर 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. ट्रेलर को देखने के बाद तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
एक्टर बोमन ईरानी ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- आपकी आंखें आपकी स्क्रीन्स से चिपकी रहेंगी. सोनम कपूर आहूजा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा यह आपको निशब्द कर देगा. एक्टर अनिल कपूर ने भी इस ट्रेलर को अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. अनिल ने लिखा- माइन्ड ब्लोइंग, इसके लिए यही शब्द है. इसने मुझे निःशब्द कर दिया है. आलिया भट्ट ने कहा- दिमाग उड़ गया है.
Your eyes will stay glued to your screens! Watch the right here-
— Boman Irani (@bomanirani)
Blownnnnnn away ❤️❤️❤️❤️❤️✨
— Alia Bhatt (@aliaa08)
The official is out and it’ll leave you speechless! Watch it here -
— Sonam K Ahuja (@sonamakapoor)
Mind-blowing is the word! has left me speechless!
Special mention for my daughter loved you in the trailer ❤️
— Anil Kapoor (@AnilKapoor)
SUPERBBB... Seems like an emotional rollercoaster ride... encapsulates the highs and lows, the sunshine and darkness, the bouquets and brickbats that were part of ’s life... Trailer only intensifies your curiosity for the film... Link:
— taran adarsh (@taran_adarsh)
संजय दत्त की बायोपिक फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त का किरदार निभा रहे हैं. ट्रेलर में संजय दत्त की जिंदगी के कुछ बेहद अनछुए पहलुओं को छूने का प्रयास किया गया है. फिल्म का ट्रेलर भावनाओं की एक रोलरकोस्टर राइड पर लेकर जाता है जिसमें आप कभी हंसते हैं तो कभी थ्रिलर से आपके रोंगटे खड़े हो जाते हैं.