बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने कहा कि वह अपनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को टैक्स फ्री कराना चाहते हैं. सलमान ने कहा कि इसे टैक्स फ्री करना चाहिए. हम चाहते हैं कि सरकार इस फिल्म से पैसे कमाए लेकिन सरकार को समाज की भलाई के लिए धन लगाना चाहिए, फिर फिल्म को टैक्स फ्री किया जाए.
कबीर खान निर्देशित यह फिल्म एक नन्हीं सी पाकिस्तानी लड़की के बारे में है जो भारत पाक सीमा पर रास्ता भटक जाती है और खुद को भारत में पाती है. सलमान को यह लड़की मिलती है और वह उसे पाकिस्तान में उसके परिवार से मिलाने का बीड़ा उठा लेते हैं.
Wld lv n respect if the leaders of Indo-Pak see Bajrangi Bhaijaan bcoz lv for children is above all boundaries
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan)
सलमान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ
से सामाजिक हित में इस फिल्म को देखने का अनुरोध किया है. मैं चाहता हूं कि हर कोई..देशों के शासनाध्याक्ष यह फिल्म देखें. चूंकि वे इस समस्या से निपट रहे हैं
और हो सकता है कि उनका दिल पिघल जाए. जब तक मुझे जवाब नहीं मिल जाता, मैं इस बारे में ट्वीट करना जारी रखूंगा.