सलमान खान ने मंगलवार दोपहर एक ऐसा ट्वीट किया कि उनके फैंस की बेताबी बढ़ गई. दरअसल, उन्होंने लिखा, 'मुझे लड़की मिल गई है.' जिसके बाद एक्टर के शादी की खाबरों के कयास लगाए जाने लगे. लेकिन सलामन ने 2 घंटे बाद ही इस ट्वीट के सस्पेंस को खत्म करते हुए खुलासा किया कि वो लड़की उनके जीजा यानी आयुष शर्मा के फिल्म की हीरोइन है, जिसकी तलाश अब खत्म हो गई है.
Mujhe ladki mil gayi
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan)
कुंवारे सलमान के इस पोस्ट पर अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिले. कई ने उन्हें बधाइयां दीं. इन सब में सबसे मजेदार जवाब एक कंडोम कंपनी के जवाब का था. दरअसल, कंडोम बनाने वाली कंपनी Durex ने भी बिना देर किए सलमान को बधाई दे दी. फैंस की तरह कंपनी को भी लगा कि सलमान शादी करने जा रहे हैं.
Congrats :)
— Durex India (@DurexIndia)
कौन लड़की, किसलिए चर्चा
सलमान ने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है, आयुष की फिल्म लवरात्रि के लिए लड़की मिल गई है. जिसका नाम वरीना है. तो चिंता छोड़ो और खुश रहो.
Nothing to worry na ki film ke liye ladki mil gayi Warina, Toh dont worry na be happy na
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan)
कौन है वरीना
सलमान खान और आयुष शर्मा के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन ये वरीना कौन है इस बात से कम लोग ही वाकिफ है. हाल ही में टीवी पर मशहूर हुए कैडबरी सिल्क चॉकलेट के एड में वरीना नजर आईं थीं. उन्होंने न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से पढ़ाई की है. 23 साल की वरीना की मां अफगानी और पिता ईराकी हैं. इराकी पिता की बेटी है. छोटी उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी. साल 2013 से वो दिल्ली में मॉडलिंग करने लगी. इन दिनों वारीना मुंबई में हैं.