पिछले दिनों मुंबई के म्हाडा स्थित के स्टूडियो शाम 5 बजे पहुंचे.
सलमान देर रात तक वहीं गानो को सुनते और जैमिंग करते हुए नजर आए और देर रात तक वह गाना गाते हुए नजर आए. सलमान जैसे ही बाहर निकले तो प्रशंसकों ने पूरी सड़क पर अपने सितारे को देखने के लिए नजरें गड़ा रखी थीं.
हिमेश रेशमिया के मेंटर रह चुके हैं और सलमान के लिए हिमेश रेशमिया हमेशा से ही सब काम छोड़ कर तैयार रहते हैं. हिमेश रेशमिया के बिजनेस पार्टनर राकेश उपध्याय ने बताया, 'सलमान हमेशा से ही जब भी वक्त मिलता है, स्टूडियो आकर गाने सुनते हैं, कुछ गाने जो उन्हें पसंद आते हैं उन्हें अपनी फिल्म के लिए चुन लेते हैं. सलमान जल्द अपने प्रोडक्शन हाउस के तले बन रही फिल्म 'हीरो' में गाना गाते नजर आएंगे. इससे पहले सलमान अपनी सुपरहिट फिल्म का हिट गाना भी गा चुके हैं. सलमान की आने वाली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में 9 गाने हैं. इनदिनों सलमान खान कश्मीर की वादियों में अपनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग में व्यस्त हैं.