फैंस की भीड़ और बारिश के चलते रविवार को पहलगाम में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग शुरू ही नहीं कर पाए. शनिवार को कबीर खान निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग के लिए घाटी पहुंचे गए थे.
रविवार को पहलगाम में के होटल के बाहर सैकड़ों स्थानीय लोग और टूरिस्ट की भीड़ जुट गई. पुलिस को वहां से सलमान के फैंस को हटाने में कई घंटे लग गए और इसके बाद ही वो शूटिंग के लिए होटल से बाहर निकल पाए. उन्होंने होटल से निकलकर अपने फैंस की तरफ हाथ हिलाया. सलमान किसी तरह अपने फैंस की भीड़ को काबू करने में तो कामयाब हो गए, लेकिन मौसम पर उनका जोर नहीं चला. पहलगाम में तेज बरसात होने से वो पहले दिन शूटिंग नहीं कर पाए.
घाटी में कई खूबसरत लोकेशनों पर बजरंगी भाईजान की शूटिंग की जाएगी, जिनमें पहलगाम और गुलमर्ग के मशहूर रिजॉर्ट्स भी शामिल हैं. सूत्रों के मुताबिक, कबीर खान कश्मीर में कुछ एक्शन सीन और एक गाना शूट करना चाहते हैं. शूटिंग के दौरान सलमान यहां कई जगहों पर जाकर लोगों से मिलना चाहते हैं.
सलमान खान से पहले शाहरुख खान और आमिर खान कश्मीर में शूटिंग कर चुके हैं.