scorecardresearch
 

सलमान खान का एनजीओ Being Human हुआ ब्लैकलिस्ट, वजह है ये

सलमान खान के एनजीओ बीइंग ह्यूमन को हाल ही में मुसीबत का सामना करना पड़ा है. एनजीओ पर अपनी बात पर कायम ना रहने का आरोप लगा है और खबर ये भी है कि इसे ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है.

Advertisement
X
सलमान खान
सलमान खान

सलमान खान के एनजीओ बीइंग ह्यूमन को हाल ही में मुसीबत का सामना करना पड़ा है. साल 2016 में बीइंग ह्यूमन ने बीएमसी के साथ डायलिसिस सेंटर खोलने के लिए कोलॉब्रेट किया था. अब एनजीओ पर अपनी बात पर कायम ना रहने का आरोप लगा है और खबर ये भी है कि इसे ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है.

मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक साल 2016 में बीएमसी ने पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के तहेत 12 डायलिसिस सेंटर खोलने की योजना बनाई थी. इस दौरान बीएमसी ने लगभग 350 रुपये इलाज की फीस रखी थी. सलमान के एनजीओ ने 339.50 रुपये में डायलिसिस सर्विसेज लोगों तक पहुचांने का निर्णय लिया था. इसमें एनजीओ ने बांद्रा में 24 डायलिसिस मशीनें लगाने की बात कही थी.

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सलमान का एनजीओ वादों को पूरी तरह से निभाने में असफल रहा है और इस वजह से एनजीओ को ब्लैकलिस्ट भी कर दिया गया है. एडिशनल म्यूनिसिपल कमिश्नर  कुंदन ने भी इस खबर को सही करार दिया है.

Advertisement

इसके अलावा बीइंग ह्यूमन की तरफ से इस मामले पर अलग स्टेटमेंट दिया गया है. उन्होंने उल्टा बीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कुछ जरूरी आवश्यकताएं पूरा करने में सिविक बॉडी असफल रही है. बीइंग ह्यूमन चाहता है कि सिविक बॉडी द्वारा ये जरूरत पूरी की जाए और दोनों के बीच कॉन्ट्रेक्ट में इसे जोड़ा जाए.

साथ ही एनजीओ ने इस बात का भी खुलासा किया है कि दोनों के बीच कोई ऑफिसियल कॉन्ट्रेक्ट साइन नहीं हुआ था. एनजीओ के तरफ से ये भी कहा गया कि ये सारी चीजें अभी डिस्कशन में थीं.

Advertisement
Advertisement