scorecardresearch
 

कपिल के सवाल पर सलमान का जवाब- 'कटरीना की हर फोटो जूम कर के देखते हैं'

सलमान खान और कटरीना कैफ ने कपिल शर्मा शो की टीम के साथ उमंग 2020 में हिस्सा लिया. इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान खान कपिल शर्मा के सवाल का बेहद रोचक अंदाज में जवाब देते नजर आ रहे हैं.

Advertisement
X
सलमान खान संग कटरीना कैफ
सलमान खान संग कटरीना कैफ

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की कटरीना कैफ के साथ दोस्ती बहुत पुरानी है. दोनों शानदार बॉन्डिंग शेयर करते हैं और ऑन स्क्रीन भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है. जल्द ही दोनों स्टार कॉमेडियन कपिल शर्मा के पॉपुलर शो के साथ उमंग 2020 के सेलिब्रेशन के मौके पर नजर आएंगे. इस दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें सलमान खान हमेशा की तरह फनी अंदाज में नजर आ रहे हैं.

कार्यक्रम में बातचीत के दौरान कपिल शर्मा ने सलमान खान से पूछा कि आपको इतनी सारी लड़किया पसंद करती हैं, सोशल मीडिया पर मैसेज करती हैं. क्या कभी ऐसा हुआ है कि आपको किसी लड़की ने मैसेज किया हो और आपने प्रोफाइल में जाकर उसकी फोटो जूम कर के देखी हो. सलमान खान ने जवाब में कहा- मैंने ऐसा तो कभी नहीं किया मगर मैं कटरीना की सारी फोटोज जूम करके जरूर देखता हूं. इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग खूब जोर से हंसने लगे और खुद कटरीना कैफ भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं.

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@sonytvofficial) on

वरुण धवन भी करेंगे परफॉर्म

वीडियो में देखा जा सकता है कि ने भी परफॉर्म किया. वे अपनी फिल्म दबंग 3 के पॉपुलर सॉन्ग पर डांस करते नजर आ रहे हैं. इसके अलावा वीडियो के अंत में वरुण धवन की एंट्री होती है. वरुण इस दौरान अपनी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के सॉन्ग मुकाबला पर डांस करते नजर आ रहे हैं.

बता दें कि ये वीडियो सोनी एंटरटेनमेंट द्वारा ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन में लिखा है- सबसे ज्यादा एंटरटेनिंग कलाकारों संग सबसे एंटरटेनिंग रात के आने में सिर्फ 3 दिन बचे हैं. उमंग 2020 इस रविवार 26 जवनरी के दिन रात 9:30 बजे सेलिब्रेट की जाएगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement