कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की दोस्ती भले ही टूट गई है. लेकिन इन दिनों दोनों के हुनर को सलमान खान तराशने का काम कर रहे हैं. भारत में सुनील ग्रोवर को दमदार रोल देने के बाद सलमान खान, कपिल शर्मा को भी फिल्म में काम देने की प्लानिंग कर रहे हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल शर्मा शो को प्रोड्यूस करने के बाद सलमान ने कपिल शर्मा को फिल्म में काम देने का मन बना लिया है. ये फिल्म होगी शेरखान. दरअसल, सलमान अपने छोटे भाई सोहेल खान की 'शेरखान' को शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं. फिल्म लंबे वक्त से अटकी हुई है. इस प्रोजेक्ट में देरी की वजह स्क्रिप्ट थी. अब कहानी पूरी तरह से तैयार है तो सलमान इस पर काम करने का मन बना चुके हैं. कहा यह भी जा रहा है कि अब स्क्रिप्ट भी वैसी बन गई है, जैसी खान ब्रदर्स चाहते थे.
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan)
सीढ़ी , साड़ी , लड़की
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan)
वैसे फिल्म में कपिल शर्मा के नजर आने की एक खास वजह ये भी है कि जब कॉमेडी सर्कस में कपिल बतौर कंटेस्टेंट काम कर रहे थे उस दौरान सोहेल ने कपिल से यह वादा किया था कि वो उन्हें अपनी नई फिल्म 'शेरखान' में जरूर लेंगे. शो के दौरान कपिल अपना एक्ट करते समय सोहेल को इस कारण कई बार चिढ़ा भी देते थे कि वो 'शेरखान' कब शुरू करेंगे? अब सोहेल की शेरखान के जल्द शुरू होने की खबरें आ रही हैं तो कपिल का फिल्म में नजर आना तय माना जा रहा है.
वैसे कपिल शर्मा इन दिनों अपने शो के साथ टीवी पर फिर से सुपरहिट पारी खेलते नजर आ रहे हैं. शो में बीते दिनों भारत के प्रमोशन के लिए सलमान खान और कटरीना कैफ पहुंचे थे. शो में कपिल और सलमान की बॉडिंग देखकर ये कहा जा सकता है कि सलमान पूरी तरह से कपिल पर मेहरबान नजर आ रहे हैं.