scorecardresearch
 

करीना-तैमूर के बिना अच्छा लगता है सैफ को, कहा- हमेशा उनके साथ नहीं रह सकता

सैफ अली खान ने ऐसा बयान दिया है, जिससे लोगों को थोड़ी हैरानी जरूर हो सकती है. उन्होंने कहा है कि जब करीना और तैमूर घर में नहीं होते, तब उन्हें अच्छा लगता है.

Advertisement
X
सैफ अली खान, करीना कपूर, तैमूर
सैफ अली खान, करीना कपूर, तैमूर

सैफ अली खान और करीना कपूर ने एक-दूसरे को 5 साल डेट करने के बाद 2012 में शादी की थी. हर जगह दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आते हैं. सैफ  पिछले साल दिसंबर में तैमूर के पापा बने थे. अपने तीनों बच्चों तैमूर, सारा और इब्राहिम के लिए सैफ का प्यार देखते ही बनता है, लेकिन अब उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे लोगों को थोड़ी हैरानी जरूर हो सकती है. उन्होंने कहा है कि जब करीना और तैमूर घर में नहीं होते, तब उन्हें अच्छा लगता है.

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा- 'वीरे दी वेडिंग के पहले शेड्यूल में करीना, तैमूर को लेकर दिल्ली गई थी, तब मुझे घर में अकेले बहुत अच्छा लग रहा था. मुझे अपने आप में रहना पसंद है, लेकिन कुछ ही दिनों में मैं उन्हें मिस करने लगा. तैमूर मेरी जिंदगी का हिस्सा है, लेकिन मुझे अपना स्पेस भी पसंद है और उनके साथ रहना भी पसंद है.

Advertisement

हम लकी हैं कि हमें सहायता करने के लिए लोग हैं. अगर मुझे उनके साथ हमेशा रहना पड़े, तो मुझे खुशी नहीं होगी. वीरे दी वेडिंग के दूसरे शेड्यूल में करीना, तैमूर को लेकर नहीं गई थीं. उस समय वो मायूस लगता था, लेकिन अब करीना वापस आ गई हैं और तैमूर अब खुश है. करीना की एनर्जी के कारण घर संतुलित लगता है.'

फिल्मों की बात करें तो सैफ की इस साल दो फिल्में 'रंगून' और 'शेफ' आई हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई. उनकी साल की तीसरी फिल्म 'कलाकांडी' भी नवंबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि यह फिल्म सिर्फ वेब पर रिलीज होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दरअसल सैफ की पिटती फिल्मों के कारण कोई भी डिस्ट्रीब्यूटर इसे थिएटर में रिलीज करने का रिस्क नहीं लेना चाहता.

Advertisement
Advertisement