scorecardresearch
 

ऋचा चड्ढा को ये फिल्म करने का पछतावा, कहा- मेरा मिसयूज हुआ

एक इंटरव्यू के दौरान ऋचा ने अपने फिल्मी करियर और फिल्मों के बारे में विस्तार से बातें की.

Advertisement
X
ऋचा चड्ढा
ऋचा चड्ढा

ऋचा चड्ढा को उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में गिना जाता है जिन्होंने खुद के बलबूते पर बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल किया है और अपने अभिनय से सभी को मुरीद बना लिया. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने फिल्मी करियर और फिल्मों के बारे में बातें की.

ऋचा ने आईएनएस को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि जब किसी डायरेक्टर को 100 करोड़ की कमाई करनी होती है तब वो दीपिका पादुकोण जैसी अभिनेत्रियों को चुनता है. मेरे हिसाब से फिल्म की बेहतरी के लिए ये जरूरी भी है. मैंने कभी पैसे के लिए काम करने के बारे में नहीं सोचा. मैं हमेशा अपने हर एक प्रोजेक्ट पर अपने अभिनय की छाप छोड़ना चाहती हूं जिसका प्रभाव लंबे वक्त तक रहे.

इसके बाद उन्होंने फिल्म सरबजीत के बारे में बात करते हुए कहा कि इस फिल्म के लिए उन्हें ऐसा लगता है कि वो मिसयूज हुई हैं. मुझे इस फिल्म को चुनने का पछतावा है. इसके अलावा वो फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला में काम करने को एक अच्छे अनुभव की तरह मानती हैं. उन्होंने कहा कि फिल्म में उनका रोल महत्वपूर्ण था.

Advertisement

फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में 24 साल की उम्र में मां का किरदार निभाना उनके लिए रिस्की था. ऋचा फिल्म मसान को अपने दिल के सबसे करीब मानती हैं. ऋचा ने कहा कि मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे इस फिल्म में काम करने का मौका मिला. साल 2012 में मैंने अपना करियर शुरू किया था और साल 2015 में मेरी फिल्म को कान्स फिल्म फेस्टिवल में 2 अवॉर्ड मिल रहे थे.

अंत में ऋचा ने कहा कि मैं एक एक्टर के रूप में कहानी में प्रभाव डाल पाऊं. हम सभी को एक स्क्रिप्ट मिलती है जिसके हिसाब से हमें परफॉर्म करना होता है. फर्क इस बात का पड़ता है कि हमने किस तरह से और कितने एफर्ट के साथ इस अवसर का लाभ उठाया.

Advertisement
Advertisement