अभिनेत्री रवीना टंडन ने एक अखबार में आई अपनी मां की मौत की खबर को खारिज करते हुए कहा कि उनकी मां भली-चंगी हैं. रवीना ने ट्विटर पर अपनी मां वीणा की एक तस्वीर डाली जिसमें वे एक समारोह में नाचती दिख रही हैं.
, मेरी मां भली चंगी हैं और कल एक समारोह में नाच भी रही थीं. कल एक बड़े अखबार ने उनकी मौत की खबर दी थी. अभिनेत्री ने कहा कि उनसे खबर के लिए माफी मांगी गई.
And my mom hale n hearty/ dancing away yesterday at a function,a leading newspaper wrote her obituary yesterday!!!😂😂😂
— Raveena Tandon (@TandonRaveena)
यह खबर उनके किसी जानकार पत्रकार ने दी जिससे पता चलता है कि मीडिया तथ्यों की बिल्कुल भी पड़ताल नहीं करता. उन्होंने कहा कि इंसान हैं और सुबह अखबार
पढ़ने के बाद वे सभी जमकर हंसे. रवीना के अनुसार उनकी मां ने कहा कि इन लोगों को क्या जल्दी है.