scorecardresearch
 

बिग बॉस में रणवीर सिंह की एंट्री, 'बाजीराव मस्तानी' का करेंगे प्रमोशन

फिल्म 'दिलवाले' के प्रमोशन के बाद टीवी रियलटी शो 'बिग बॉस 9' में अब बारी है 'बाजीराव मस्तानी' की, जिसके लिए रणवीर सिंह आने वाले हैं 'बिग बॉस' के घर.

Advertisement
X
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह

टीवी रियलटी शो 'बिग बॉस 9' में अब बारी है 'बाजीराव मस्तानी' के प्रमोशन की, जिसके लिए रणवीर सिंह 'बिग बॉस' के घर में लेंगें एंट्री .

बाजीराव बिना अपनी मस्तानी के आएंगे 'बिग बॉस' के घर
रणवीर सिंह जल्द ही टीवी शो में नजर आएंगे. रणवीर बिग बॉस के घर अपनी आने वाली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के प्रमोशन के लिए आएंगे. पिछले महीने फिल्म 'तमाशा' का प्रमोशन करने के लिए दीपिका पादुकोण 'बिग बॉस' के घर आई थीं. लेकिन 'बाजीराव मस्तानी' के प्रमोशन के लिए बाजीराव की मस्तानी उनके साथ नहीं होंगी, मतलब रणवीर सिंह के साथ दीपिका नहीं आएंगी.

'बिग बॉस' के घर में बाजीराव को होगी अपनी मस्तानी की तलाश
'बिग बॉस' के घर में होने वाले टास्क हमेशा बहुत ही अलग होते हैं, इस बार भी घर के अंदर रणवीर अपनी पार्टनर को ढूंढते हुए नजर आएंगे, जहां घर की सभी फीमेल कंटेस्टेंट को रणवीर की मस्तानी बनने के लिए एक टास्क का सामना करना पड़ेगा. 'बिग बॉस' का यह एपिसोड इस हफ्ते रविवार को दिखाया जा सकता है. संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है. फिल्म में बाजीराव के किरदार में नजर आएंगे, इसके अलावा का रोल प्ले कर रहीं हैं.
इनपुट-IANS

Advertisement
Advertisement