दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ी माना जाता है. ये दोनों सोशल मीडिया में अपनी प्यारी और नटखट शरारतों के लिए भी मशहूर हैं. अक्सर ही इन्हें पार्टी और अवॉर्ड फंक्शस में साथ देखा जाता है. कुछ दिनों पहले दीपिका की बेस्ट फ्रेंड की शादी में भी रणवीर उनके साथ दिखे.
शादी की फोटो के बीच में से ही एक बहुत प्यारी फोटो वायरल हुई है जिसमें बहुत प्यार से उन्हें देख रहे हैं. फोटो को देख कर तो ऐसा लग रहा है कि इन दोनों को बच्चे बहुत पसंद हैं. बच्चा भी इन दोनों के साथ बहुत घुलमिल गया था.
दीपिका इन दिनों अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म XXX: The Returns of Xander Cage की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं. रणवीर भी अपनी अपकमिंग फिल्म की शूट में बिजी हैं लेकिन दोस्त की शादी के मौके पर दोनों को साथ देखा गया.