सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान की तस्वीरें अक्सर वायरल होती हैं. इन तस्वीरों के बारे में हाल ही में उनके नाना फेमस एक्टर रणधीर कपूर ने कहा कि मैं हर रोज न्यूजपेपर में अपने ग्रैंडसन की फोटो देखता हूं. लोग तैमूर ही नहीं उसकी मेड को भी पहचानने लगे हैं.
पिछले दिनों तैमूर अली खान की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं. खबरों के मुताबिक, तैमूर अपनी नैनी की गोद में बच्चों के जिम जाते दिखे थे. इस खबर में कितनी सच्चाई है इसका तो पता नहीं लेकिन ऐसे कई मौकों पर तैमूर की तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आई हैं.
बता दें लेजेंडरी एक्टर राजकपूर की याद में मुम्बई में एक अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया जहां राजकपूर के तीनों बेटे ऋषि कपूर, राजीव कपूर और रणधीर कपूर ने शिरकत की. इस मौके पर राजकपूर से जुड़ी कई बातें उनके बेटों ने साझा की. ऋषि कपूर ने बताया कि कैसे राजकपूर उन्हें सब कुछ खुद ही करने को कहते थे. फिल्म के सेट पर वो पिता नहीं बल्कि एक सख्त फिल्मेकर की तरह बर्ताव करते थे. ऋषि कपूर ने उनसे यही सीखा कि कैसे खुद को समय के हिसाब से बदलना चाहिए. साथ ही यहां ऋषि कपूर ने ये भी बताया कि फ़िल्म बॉबी के रिलीज के बाद राजकपूर ने अपना घर लिया. इसके पहले राजकपूर का पूरा परिवार किराए पर रहता था.
रणधीर कपूर भी यहां थोड़े भावुक नज़र आये और उन दिनों की तुलना आज की फ़िल्म इंडस्ट्री से करते हुये कहा कि आज माहौल एक दम बदल गया है. आजकल लोगों के एयरपोर्ट लुक और चौथा लुक होता है. साथ ही मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि तैमूर के पीछे पैपराज़ी इस तरह पड़े हैं कि अब सब उनकी आया को भी पहचानने लगे हैं. कुल मिलाकर ये शाम कपूर खानदान के नाम रही और एक बार राजकपूर के उन सुनहरे लम्हों को याद किया गया.