scorecardresearch
 

युवराज के बाद अब रणबीर कपूर मारेंगे 6 छक्के !

2007 में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान छह छक्के मार कर युवराज सिंह ने रिकॉर्ड कायम कर लिया था और अब छह छक्के मारने की बारी है रणबीर कपूर की. जानिए आखिर क्या है पूरा मामला...

Advertisement
X
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर

आजकल बॉलीवुड में स्पोर्ट्स मूवीज बनाने का चलन है. एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी और दंगल के बाद अब खबर है कि युवराज सिहं की जिंदगी पर भी एक फिल्म बनने वाली है.


ने कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को मात दी है और 2011 में भारत को वर्ल्ड कप जिताने में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी. 35 साल की उम्र में अभी भी वो भारतीय क्रिकेट टीम का एक अहम हिस्सा हैं. हाल ही में उनकी एक्ट्रेस हेजल कीच से शादी भी की है. तो उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाना मजेदार तो होगा ही.


रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में युवराज की भूमिका निभाने के लिए से बात की जा रही है. स्पोर्ट्सकीड़ा ने एक सूत्र के हवाले से कहा, 'रणबीर से फिल्म के लिए बात जरूर की गई है, लेकिन उन्होंने अभी तक हामी नहीं भरी है.' हालांकि बीते साल 'ऐ दिल है मुश्किल' के प्रमोशन के दौरान कणबीर ने युवराज का रोल निभाने की अपनी इच्छा जरूर जाहिर की थी.

Advertisement


लेकिन युवराज सिंह पर्दे पर खुद के रोल के लिए को फिट मानते हैं. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि पंजाबी होने के कारण मुझे लगता है अक्षय कुमार मेरा रोल बेहतर तरीके से निभा सकते हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement