scorecardresearch
 

काबिल के मुरीद हुए अक्षय, ट्विटर पर की तारीफ

पूरे देश में बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों को लेकर माहौल गरम है. ऐसे में रितिक की फिल्म 'काबिल' को देखने के बाद बॉलीवुड के खि‍लाड़ी कुमार ने इस फिल्म की काफी तारीफ की है.

Advertisement
X
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार

इस हफ्ते बॉलीवुड की बड़े बजट और बड़े स्टार्स की फिल्में रिलीज हो रही हैं. जहां एक तरफ 'रईस' बनकर शाहरुख अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने आ रह हैं तो दूसरी तरफ 'काबिल' बनकर रितिक अपना जादू चलाने वाले हैं.


बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने रितिक की 'काबिल' देखने के बाद इस फिल्म की तारीफ की है. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया कि अभी काबिल देखी. रितिक ने बहुत अच्छा काम किया है. बहुत ही सेंसटिव फिल्म है एक अच्छी स्टोरीलाइन के साथ.

खबरों में इन दोनों ही फिल्मों की खूब चर्चा हो रही है. जहां एक तरफ 'रईस' पर बवाल हो रहा है तो दूसरी तरफ 'काबिल' पर सियासत हो रही है. 25 जनवरी को ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस टक्कराएंगी.

 

Advertisement
Advertisement