सलमान खान फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' और 'बजरंगी भाईजान' की कामयाबी के चलते 500 करोड़ क्लब के पहले स्टार बन गए हैं. एक साल में दो फिल्मों के जरिए बॉक्स ऑफिस पर देशभर में 500 करोड़ की कलेक्शन कर चुके हैं.
12 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म की देशभर में अबतक करीब 279 करोड़ रुपये की कलेक्शन कर चुकी है और वहीं इसी साल ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ने देशभर में करीब 300 करोड़ रुपये की कलेक्शन दर्ज करवाई. इस तरह से एक साल दो दमदार हिट देने वाले सलमान खान एक ही साल में 500 करोड़ रुपये कमाकर 500 करोड़ क्लब के पहले स्टार बन गए हैं.
यही नहीं सलमान की हालिया रिलीज इस फिल्म ने दुनियाभर में 338 करोड़ रुपये की कमाई कर दुनिया में 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं.