scorecardresearch
 

शहनाज के भाई को बोले पारस, तू खा रहा है बहन की कमाई, शो में हुई लड़ाई

शहबाज पारस पर तंज कसते हुए उनकी एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी का नाम बीच में घसीटते हैं. पारस शहबाज को औकात में रहने की नसीहत देते हैं. इस बीच शहनाज दोनों को ही रोकने की कोशिश करती हैं.

Advertisement
X
पारस छाबड़ा
पारस छाबड़ा

रियलिटी शो मुझसे शादी करोगे के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त हंगामा होने वाला है. बिग बॉस 13 के बाद एक बार फिर पारस छाबड़ा और शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा के बीच भयंकर लड़ाई होगी. इस बीच शहबाज एक बार फिर आकांक्षा पुरी का जिक्र कर पारस पर तंज कसते दिखेंगे.

पारस-शहबाज में भयंकर लड़ाई

शो का नया प्रोमो सामने आया है. जिसमें पहले तो पारस छाबड़ा और हिना के बीच बहसबाजी होती है. पारस हिना पर चीखते चिल्लाते हैं. पारस को हिना पर भड़कते देख शहबाज बीच में कूद पड़ते हैं. क्योंकि वे हिना के अच्छे दोस्त हैं इसलिए शहबाज हिना के सपोर्ट में आते हैं. इसके बाद पारस और शहबाज में जमकर तू तू-मैं मैं होती है.

पूरा घर पारस और शहबाज को चुप कराने की कोशिश करता है. लेकिन दोनों चुप होना बंद नहीं करते. पारस और शहबाज लड़ाई के दौरान एक-दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते. उनके बीच धक्का-मुक्की भी होती है. पारस शहबाज पर कमेंट करते हुए कहते हैं कि वे अपनी बहन शहनाज गिल की वजह से दिख रहे हैं. वे बहन की वजह से खा रहे हैं.

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@colorstv) on

इसके बाद शहबाज भी पारस पर तंज कसते हुए उनकी एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी का नाम बीच में घसीटते हैं. शहबाज ने पारस से कहा- तू आकांक्षा पुरी का खाता है. तू कहां का राजा है. फालतू मत बोलना, मैं तूझे फाड़ दूंगा. पारस शहबाज को औकात में रहने की नसीहत देते हैं. शहबाज को जवाब देते हुए पारस कहते हैं- वो मेरी खा रही है, मेरे लिए 10 लोग खा रहे हैं. इस बीच शहनाज दोनों को ही रोकने की कोशिश करती हैं.

Advertisement
Advertisement