सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है. यह फिल्म इतनी कमाई करेगी इसकी उम्मीद तो की गई थी पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर देगी ऐसा किसी ने सोचा न था.
यह जल्द ही 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करने वाली है. फिलहाल फिल्म ने 82.03 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.
बता दें कि फिल्म की पहले दिन की कमाई ने ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन शाहरुख और अक्षय की फिल्म से कहीं ज्यादा है. इस साल आई शाहरुख की फिल्म ने पहले दिन जहां 19.20 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था, वहीं अक्षय की ' ने पहले दिन 14.11 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' ने 21.50 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग की है.
Fri 21.30 cr, Sat 20.60 cr, Sun 24.10 cr, Mon 8.51 cr, Tue 7.52 cr. Total: ₹ 82.03 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh)