scorecardresearch
 

मलाइका ने अरबाज को B'day पर दिया तरबूज, ट्विटर पर हुईं TROLL

बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान अपना 50वां बर्थ डे मना रहा हैं और इस मौके पर उनकी एक्स वाइफ मलाइका ने उन्हें ऐसा गि‍फ्ट दिया है जिसे वो हमेशा याद रखेंगे...

Advertisement
X
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान आज 50 साल के हो गए हैं और इस मौके पर उनकी एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा ने उन्हें तरबूज गिफ्ट किया है. इसका एक वीडियो भी मलाइका ने अपने इंस्टा अकांउट पर शेयर किया है जिसे देखने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है.

मलाइका ने अपने इंस्टा अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि एक तरबूज अरबूज के लिए...

 

A post shared by Malaika Arora Khan (@malaikaarorakhanofficial) on

 

बता दें कि गुरुवार को भी मलाइका को तलाक में मिली रकम को लेकर ट्रोल किया गया था. खबर थी कि इस तलाक की एवज में मलाइका ने अरबाज से 15 करोड़ रुपये वसूले हैं. इसी पर सोशल मीडिया पर मलाइका को लेकर बवाल मचा है.

Advertisement

फील गुड फैब्रिक नाम के यूजर ने मलाइका की तस्वीर पर कमेंट किया है- आजकल की महिलाएं ऐसा ही करती हैं. वे एक अमीर लड़के को फंसा कर उससे शादी कर लेती है और फिर मोटी रकम के लिए तलाक दे देती हैं. फिर इन पैसों से वे ऐश करती हैं. यूजर ने मलाइका पर कमेंट किया है कि जब वह खुद कमाने में सक्षम हैं तो उनको एलुमनी की जरूरत ही क्यों पड़ी. यूजर ने लिखा है- मैं लोगों की इज्जत करता हूं लेकिन किसी लिंग की नहीं. इसी यूजर ने एक दूसरे कमेंट में लिखा है- अब मलाइका की जिंदगी केवल शॉर्ट कपड़े पहनने, जिम और सैलून जाने, छुट्टियां बिताने की हो गई है. क्या तुम्हारे पास सही में कोई काम है या केवल अपने पति के पैसों पर ऐश कर रही हो?

2017 में मई में अरबाज और मलाइका का तलाक हुआ है. दोनों की शादी 1997 में हुई थी और इनका एक बेटा अरहान खान भी है. बताया गया था कि मलाइका को काफी समय से अरबाज के असफल करियर से परेशानी थी. कई सालों से अरबाज का सलमान की छत्रछाया में रहना मलाइका को नागवारा था.

इस बात का भी खुलासा किया गया कि मलाइका को हमेशा से अरबाज के परिवार में एक अजनबी समझा जाने का अहसास रहता था, यहां तक कि मलाइका इस बात का भी जिक्र कर चुकी हैं कि सलमान खान को उनके ड्रेस सेंस, उनके दोस्तों और कई चीजों को लेकर दिक्कत रहती थी. इन्ही सब बातों को लेकर अरबाज और मलाइका में कई साल तक अनबन चलती रही.

Advertisement

इस तलाक के लिए मलाइका ने अपने और बेटे के खर्च के लिए 15 करोड़ रुपये लिए थे.

 

Advertisement
Advertisement