scorecardresearch
 

पाकिस्तान चुनाव में वोट ना करने पर ट्रोल हुईं माहिरा खान, मांगी माफी

माहिरा खान ने कहा कि वे अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट के कारण पाकिस्तान चुनाव में शामिल नहीं हो सकीं.

Advertisement
X
माहिरा खान
माहिरा खान

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान शाहरुख खान के साथ फिल्म रईस में नजर आई थीं. इसके बाद रणबीर कपूर के साथ न्यूयॉर्क की उनकी तस्वीरों ने उन्हें चर्चा में लाया. अब माहिरा पाकिस्तान में हुए आम चुनाव के कारण खबरों में हैं.

दरअसल, माहिरा इन चुनावों में शामिल नहीं हो सकीं. इसके लिए सोशल मीडिया पर उन्हें यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया. अब माहिरा ने एक लंबा नोट इंस्टाग्राम पर लिखकर माफी मांगी है.

A post shared by (@mahirahkhan) on

माहिरा ने लिखा है, "जहां तक है मैं कल (चुनाव के दिन ) वहां रहना चाहती हूं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मैं नहीं रह सकती. मेरे वर्क कमिटमेंट में देरी का वाकई कोई तरीका नहीं है, इसका शेड्यूल एक महीने पहले ही तय हो गया था. मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की. इसलिए मैं भारी दिल से कहूंगी कि इस साल वोटिंग नहीं कर पाऊंगी. मेरी आप सबसे गुजारिश है बाहर निकलें और वोट करें. "

Advertisement

बता दें कि पाकिस्तान चुनाव में वोट न देने के लिए सोशल मीडिया पर उन्हें देश के प्रति गैर जिम्मेदार बताया जा रहा था. इन सब कमेंट्स का जवाब माहिरा ने ये नोट लिखकर जवाब दिया. माहिरा अपने बेटे के साथ किसी अंजानी जगह पर हैं. उन्होंने हाल ही में विदेश की एक तस्वीर शेयर की.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement