scorecardresearch
 

आलिया के फिल्म सिलेक्शन को लेकर हैरान हैं महेश भट्ट

अपनी बेटी आलिया के फिल्म चुनाव पर पिता महेश भट्ट ने आश्चर्य जताया है. जानिए उन्होंने क्या कहा...

Advertisement
X
महेश भट्ट के साथ आलिया
महेश भट्ट के साथ आलिया

आलिया भट्ट पिछले दिनों जिन फिल्मों में नजर आईं, उनमें उनकी भूमिका एक-दूसरी से पूरी तरह अलग रही. आलिया फिल्म राजी में जहां जासूस बनीं, वहीं उड़ता पंजाब में उन्होंने बिहारी लड़की का किरदार निभाया. इस तरह अलग-अलग जोनर की फिल्म चुनने से उनके पिता महेश भट्ट हैरान हैं.

महेश भट्ट का कहना कि वह अपनी एक्ट्रेस बेटी आलिया भट्ट के विकल्पों और उनके सफल फिल्म करियर में फिल्मों की वैराइटी देखकर हैरान हैं. भट्ट ने अपनी अभिनेत्री फिल्म-निर्माता बेटी पूजा भट्ट के साथ 3 एक्स 3 प्रो बास्केट बॉल लीग (3 बीएल) के संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही.

'हाईवे', 'उड़ता पंजाब', 'डियर जिंदगी' और 'राजी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं आलिया हिंदी फिल्म उद्योग की शीर्ष अभिनेत्री में से एक के रूप में उभर रही हैं.

आलिया की यात्रा के बारे में महेश भट्ट ने कहा, "मुझे लगता है कि आलिया ने हमें बहुत गर्व महसूस कराया है और विशेष रूप से मुझ चौंका दिया. मुझे पता था कि वह प्रतिभाशाली थी और फिल्मों में होने का जुनून है, लेकिन वह एक के बाद एक जो फिल्में कर रही है, उसके विकल्पों और फिल्मों की विविधता से हैरान हूं."

Advertisement

उन्होंने कहा, "पिता होने के नाते मेरे लिए गर्व की बात यह है कि वह ये सभी चीजें खुद कर रही है और मुझे लगता है कि यह सिर्फ शुरुआत है."

Advertisement
Advertisement