scorecardresearch
 
कटरीना कैफ को रणबीर के साथ काम करने में होती है दिक्कत

रणबीर कपूर और कटरीना कैफ भले ही पर्दे पर और असल जीवन में दोनों ही जगह एक साथ शानदार दिखते हों लेकिन कटरीना को अपने रणबीर के साथ काम करना मुश्किल लगता है क्योंकि उनका मानना है कि कोई भी इंसान जो आपको बहुत अच्छे से जानता है उसके सामने अभिनय करना असहज होता है.

Advertisement
X
रणब‍ीर कपूर और कटरीना कैफ

32 साल की के साथ अनुराग बासु की आगामी फिल्म 'जग्गा जासूस' में काम रह रही हैं. दोनों इससे पहले 'अजब प्रेम की गजब कहानी' और 'राजनीति' जैसी हिट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं.

के साथ काम करने के बारे में सवाल पूछे जाने पर 'मुझे लगता है कि आप जिन लोगों को बहुत अच्छे से जानते हैं, उनके साथ काम करना मुश्किल होता है. मेरा मानना है कि अनजान लोगों के सामने अभिनय करना आसान है. जब कोई आपको बहुत अच्छे से जानता है और आप उसके सामने अभिनय कर रहे हों तो आप को लगता है कि ऐसा थोपा गया है, आपको लगता है कि आप अभिनय कर रहे हैं क्योंकि सामने वाले को पता होता है कि आप झूठ बोल रहे हैं.

पहली बार अनुराग बासु के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने कहा, 'मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे दादा (बासु) के साथ काम करने का मौका मिला. उनके साथ हर कोई काम करना चाहता है. उनके काम करने का तरीका थोड़ा थकाऊ और मुश्किल होता है क्योंकि वह अपनी खुद की रफ्तार से काम करते हैं.'

Advertisement

फिल्म एक कॉमेडी-ड्रॉमा है और एक जासूस की कहानी है जो अपने लापता पिता की तलाश कर रहा है. फिल्म अगले साल जून में रिलीज होगी.

इनपुट: भाषा

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement