scorecardresearch
 

कटरीना कैफ ने भारत के सेट पर क्यों चलाई 60 के दशक की कार? बताई ये वजह

कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वे 1960 के दशक की कार चलाती हुई नजर आ रही हैं. यह तस्वीर भारत फिल्म के सेट की है.

Advertisement
X
कटरीना कैफ (फोटोःइंस्टाग्राम)
कटरीना कैफ (फोटोःइंस्टाग्राम)

कटरीना कैफ भारत फिल्म में कुमुद रैना के किरदार में नजर आएंगी. इसमें वे सलमान खान के अपोजिट दिखेंगी. हाल ही में कटरीना ने बताया था कि फिल्म की तैयारी के लिए उन्हें बस 2 महीने मिले थे. इतने ही समय में उन्होंने अपने कैरेक्टर को समझा और उसके हिसाब से अपने लुक और हेयर स्टाइल में बदलाव किया.

कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वे 1960 के दशक की एक कार चलाते हुई नजर आ रही हैं. यह तस्वीर भारत फिल्म के सेट की है. कार का असली मालिक उनके बगल में बैठा हुआ है.

तस्वीर पोस्ट करने के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''भारत ऑन लोकेशन, जो आदमी मेरे बगल में बैठा है वह इस 1960 के दशकी लैंड रोवर कार का असली मालिक है. इन्हें विश्वास था कि मैं इस कार को हैंडल नहीं कर सकती हूं लेकिन अब मैंने इन्हें भरोसा दिला दिया कि मैं कर सकती हूं.''

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@katrinakaif) on

View this post on Instagram

A post shared by (@katrinakaif) on

इसके अलावा कटरीना अपनी नई कार को लेकर भी चर्चा में है. उन्होंने नई कार मोदी मोटर्स से ली है. ये गाड़ी जैगुआर की लैंड रोवर है, ज‍िसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है. पिछले दिनों सलमान खान ने भी एक लैंड रोवर गाड़ी खरीदी है.

गौरतलब है कि यह फिल्म 5 जून को रिलीज हो रही है. इसमें सलमान-कटरीना के अलावा सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ  और दिशा पाटनी जैसे एक्टर्स नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है. यह कोरियन फिल्म ओड टु माय फादर की रीमेक है. सलमान और अली की जोड़ी ने पहले सुलतान, टाइगर जिंदा है जैसी फिल्मों में काम चुकी है. तीसरी बार दोनों साथ काम कर रहे हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement