scorecardresearch
 

करीना की प्रेग्‍नेंसी पर बोली करिश्‍मा 'बेसब्री से है इंतजार'

करीना कपूर खान प्रेग्‍नेंट हैं. उनकी बच्‍चे का इंतजार सब क‍र रहे हैं. करीना की बहन करिश्‍मा ने आने वाले बच्‍चे को लेकर ये कहा.

Advertisement
X
करिश्‍मा कपूर और करीना कपूर
करिश्‍मा कपूर और करीना कपूर

अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने बताया कि बॉलीवुड का मशहूर कपूर खानदान करीना कपूर खान और सैफ अली खान के पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहा है.

के बारे में करिश्मा ने कहा, 'मुझे लगता है कि हम सबके लिए अच्छी खबर आने वाली है. हम परिवार होने के नाते बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.'

अभिनेत्री ने एमी बिलिमोरिया उत्सव संग्रह के शुभारंभ के मौके पर यह बात कही. 'फिजा' की अभिनेत्री ने फैशन और स्टाइल के कुछ सुझाव दिए. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि इस मामले में मैं पुराने जमाने की हूं. मुझे योग पसंद है.'

पर्दे पर आने के बारे में 'मैं एक्‍टिंग के लिए तैयार हूं, लेकिन अभी नहीं. मैं घर और बच्चों के साथ व्यस्त हूं, लेकिन अगर मुझे सही स्क्रिप्ट मिले तो मैं खुद को तैयार कर सकती हूं.'

Advertisement

करिश्मा ने 2012 में विक्रम भट्ट की 'डेंजरस इश्क' के साथ फिल्मों में वापसी की थी.

Advertisement
Advertisement