scorecardresearch
 

मेरे पैरेंट्स ने कभी एहसास नहीं होने दिया कि मैं दूसरों से अलग हूं- करण जौहर

हाल ही में करण ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो बचपन में खुद को लेकर काफी असहज थे, मगर उनके माता-पिता ने हमेशा उनका साथ दिया.

Advertisement
X
करण जौहर
करण जौहर

करण जौहर आज देश के सबसे बेहतरीन फिल्म निर्देशकों में गिने जाते हैं. वो सोशली भी बहुत एक्टिव हैं. इसके अलावा वो समाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो बचपन में अपने आप को लेकर काफी असहज थे, मगर उनके माता-पिता ने उन्हें कभी असहज महसूस नहीं होने दिया.

एक इवेंट के दौरान करण ने अपने बचपन के बारे में बताते हुए कहा कि मैं लोगों से मिलने-जुलने में असहज महसूस करता था. मुझे लगता था कि मैं दूसरों से अलग हूं. इस कारण मुझे किसी से बात करने में अजीब लगता था. मुझे डर था कि कहीं वो मेरे अलग होने की वजह से मुझे अपनाएंगे या नहीं.

इसके अलावा करण ने अपने परिवार वालों का शुक्रिया अदा किया, जो हर समय उनके साथ थे. करण ने कहा कि मैं खुशनसीब हूं कि मुझे ऐसे पैरेंट्स मिले, जिन्होंने हर वक्त मेरी मदद की. मेरे पैरेंट्स ने कभी इस बात का एहसास नहीं करवाया कि मैं दूसरों से अलग हूं और मेरा बर्ताव दूसरों से भिन्न है.

Advertisement

करण ने समारोह के दौरान सभी पैरेन्ट्स को ये नसीहत दी कि अगर उन्होंने अपने बच्चे में कोई टैलेंट देखा तो जरूरी नहीं है कि वो उसको उसी में आगे बढ़ने की सलाह दें. वो उन्हें खुद उनकी प्रतिभा तलाशने दें और उन्हें खुद डिसाइड करने दें कि उन्हें भविष्य में क्या करना है.

करण ने हाल ही में अपनी आने वाली मल्टीस्टारर फिल्म कलंक के लिए एक बेहद कीमती सेट तैयार किया है. ये फिल्म उनके पिता यश जौहर की महत्वाकांक्षी फिल्म है और करण इसे बनाने को लेकर पहले से ही बहुत जुनूनी नजर आ रहे हैं.

Advertisement
Advertisement